top of page


Meet Our Team
Breaking ADN News delivers timely and accurate news coverage. Our dedicated team of journalists works tirelessly to bring you the latest stories that matter. We strive for integrity and transparency in every report.

BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


शिक्षक सम्मान समारोह: शिक्षकों को मिला शिक्षा दूत व ज्ञानदीप पुरस्कार....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव अग्रणी हैं उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कवर्धा में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण, शिक्षा सत्र 2026-27, शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 108 शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में सेवानिवृत्त शिक्षक भी

ANIS LALA DANI
11 minutes ago3 min read


बाल श्रम के खिलाफ बड़ी छापेमारी, 8 नाबालिग बालिकाएं काम से मुक्त...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- जगदलपुर :- शहर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम सिटी ग्राउंड के सामने हाउसिंग बोर्ड की बहुमंजिला इमारत के निर्माण स्थल पर छापेमारी कर 8 नाबालिग बालिकाओं को मजदूरी करते हुए रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई के बाद सभी बालिकाओं को सुरक्षित संरक्षण में लेकर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्माण स्थल पर नाबालिगों से मजदूरी कराए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस बल,

ANIS LALA DANI
19 minutes ago1 min read


20 किमी बाइक चलाकर मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर अमित कुमार....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के अनुरूप सुकमा जिले में प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए मेटागुड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण दो दिन पहले स्कूल, आंगनबाड़ी भवन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ट्रैक्टर से जिला मुख्य

ANIS LALA DANI
25 minutes ago2 min read


रायपुर: सपना (झोझया पारा, धनगवां) में 11.69 लाख से नया आंगनबाड़ी भवन...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ बच्चों और माताओं के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी- जी राम जी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपये की लागत से नया

ANIS LALA DANI
25 minutes ago2 min read


दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री साय.....
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हर परिस्थिति में अपने कर्तव्य और दायित्व को निभाने की देता है प्रेरणा - मुख्यमंत्री साय..... मुख्यमंत्री विशाल दही हांडी उत्सव में हुए शामिल, गोविंदाओं की टोलियों का बढ़ाया उत्साह.... पत्रकार अमृतेश्वर सिह की क़लम से :- रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव में शामिल हुए। उत्सव में उमड़े जनसमूह के बीच मुख्यमंत्री ने गोविंदाओं की टोलियों का उत्साहवर्धन किया और प्रदेशवासियों

ANIS LALA DANI
25 minutes ago3 min read


नारायणपुर के अमर सिंह को मिला पक्का घर, PM आवास से बदली किस्मत...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- बरसात के दिनों में टपकती खपरैल और सीलन भरी मिट्टी की दीवारें नारायणपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 में रहने वाले 45 वर्षीय अमर सिंह उईके का परिवार वर्षों से इन्हीं दुश्वारियों के बीच गुजर-बसर कर रहा था। सीमित आय के कारण अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान बनाना अमर सिंह के लिए एक दूर की कौड़ी जैसा था। मौसम की हर मार परिवार की चिंता और असुरक्षा को बढ़ा देती थी, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने इस बेबसी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है।

ANIS LALA DANI
32 minutes ago2 min read


गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न.....
7 पिरामिड बनाकर फोड़ी गई दही हांडी, मटकी में रखा था 50 हजार रुपये का इनाम; टीम को 10 लाख रुपये का पुरस्कार..... सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश लेकर आयोजित हुआ भव्य आयोजन..... पत्रकार अमृतेश्वर सिह की क़लम से :- रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में आयोजित विशाल दही हांडी उत्सव भक्ति, आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। आयोजन समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल के नेतृत्व एवं संयोजन में हुए इस आयोजन मे

ANIS LALA DANI
35 minutes ago5 min read


उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: 1-2 पेपर में फेल छात्रों को भी मिलेगा 5वें सेमेस्टर में अंतरिम प्रवेश...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत पढ़ रहे हजारों छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बेहद संवेदनशील और बड़ा निर्णय लिया है। प्रथम या द्वितीय सेमेस्टर के एक-दो प्रश्नपत्रों (पेपर्स) में असफल होने के कारण 5वें सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित हो रहे छात्रों को अब सरकार ने बड़ी राहत देते हुए अंतरिम (Provisional) प्रवेश देने की घोषणा की है। इस फैसले से हजारों छात्रों का शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) खराब होने से बच ज

ANIS LALA DANI
39 minutes ago2 min read


IPS गौरव राय 'सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026' सर्वे में शामिल....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के IPS अधिकारी और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें Fame India–Asia Post के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में स्थान मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि IPS गौरव राय की यह उपलब्धि उनकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समर्पित पुलिस सेवा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परि

ANIS LALA DANI
1 hour ago1 min read


गांवों का कायाकल्प, 50 गांवों में नई लाइटों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिला के तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम सगुनी में विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम में नव निर्मित रंगमंच और अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शिक्षकों का सम्मान और महिलाओं को पूरक आहार का वितरण किया। मंत्री वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नया आयाम देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की गति को तेज कर दिया गया है। मूलभूत सुविधाओं

ANIS LALA DANI
1 hour ago2 min read


'शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला'.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायगढ़ शिक्षक दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिली है। पुसौर विकासखंड के कोड़ातराई में पीएमश्री स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने किया। करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्कूल भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। नए भवन में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अध्ययन वातावरण तैयार किया जाएगा। भवन निर्माण पूरा होने के बाद

ANIS LALA DANI
2 hours ago2 min read


पुलिस विभाग में नौकरी के नाम पर 25-30 लाख की ठगी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- कोंडागांव :- कोंडागांव पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से 25 से 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को फरसगांव और कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 15 युवाओं को अपना शिकार बनाया था। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, पीड़ितों के दस्तावेजों की फाइलें, डायरी और रजिस्टर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुधन टंडन (उम्र 48 साल), निवासी मस्तूरी, हालिया पता देवरी खुर्द बिलासपुर और ब

ANIS LALA DANI
2 hours ago2 min read


बिलासपुर: योनो ऐप के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से लाखों की ठगी....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा निवासी 89 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक को साइबर ठगों ने बैंक कर्मचारी बनकर अपना शिकार बनाया और उनके खाते से 3 लाख 16 हजार 919 रुपये निकाल लिए। पीड़ित नत्थूराव करनेवार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और योनो ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी। ठग न

ANIS LALA DANI
2 hours ago2 min read


बंजर जमीन बना सोना: रायगढ़ किसान की ग्राफ्टेड सब्जी खेती की सफलता...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती (जिसमें नीचे जंगली बैंगन यानी रूटस्टॉक और ऊपर टमाटर या हाइब्रिड बैंगन यानी सायन होता है) पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक फायदेमंद और रोग-प्रतिरोधी है। यह पौधा अधिक पानी या लंबे समय तक सूखा और भारी बारिश को आसानी से सहन कर लेता है। ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती 4.25 लाख की आमदनी भी अर्जित की | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी

ANIS LALA DANI
2 hours ago2 min read


मशहूर सिंगर बी प्राक पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत...
गुढ़ियारी में होगा विशाल दही हांडी उत्सव... पत्रकार अमृतेश्वर सिह की क़लम से :- रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उत्सव को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। इसी बीच मशहूर सिंगर बी प्राक शनिवार को रायपुर पहुंचे। रायपुर विमानतल पहुंचने पर आयोजन समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। बी प्राक के रायपुर पहुंचते ही उनके प्रशंसकों और आयोजन से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वे आज शाम गुढ़ियारी के अवधपुरी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल दही हांडी उ

ANIS LALA DANI
2 hours ago1 min read


'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घरघोड़ा पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर सुनील तिवारी को जशपुर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर निवेशकों को कम समय में अधिक रकम दिलाने का झांसा देकर रुपये जमा कराने और बाद में कंपनी बंद कर रकम वापस नहीं करने के मामले में संलिप्तता का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्

ANIS LALA DANI
18 hours ago3 min read


थर्मल पावर प्लांटों में तेजी से घटा कोयले का भंडार, केवल 9 दिन का स्टॉक बाकी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- नई दिल्ली :- देश में बिजली की बढ़ती मांग और मानसून के कारण कोयले की आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का भंडार तेजी से घट रहा है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) के 2 सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार 50 थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का स्टॉक 'क्रिटिकल' यानी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। देशभर के बिजली संयंत्रों में उपलब्ध कुल स्टॉक भी निर्धारित मानक के आधे से नीचे पहुंच गया है। सिर्फ 9 दिन के आसपास का कोयला रिपोर्ट के मुताबिक थर्म

ANIS LALA DANI
18 hours ago3 min read


सरकारी नौकरी का लालच देकर युवाओं को लगाया चूना....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोंडागांव बेरोजगार युवाओं को बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। करीब तीन महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने सीआरपीएफ जवान शत्रुघ्न टंडन और उसके सहयोगी बुध सिंह मरकाम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने करीब 15 बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कुल 25 लाख 30 हजार रुपये की ठगी की। मामला सामने आने के बाद फरसगांव और सिटी कोतवाली में अलग-अलग प्र

ANIS LALA DANI
18 hours ago3 min read


गुड़ और नारियल के लालच में पिंजरे में फंसा घायल भालू....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बालोद: रानीमाई मंदिर और आसपास के गांवों में पिछले 59 दिनों से घूम रहे घायल भालू को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। पिछले दाहिने पैर में गंभीर चोट के कारण भालू लंबे समय से तीन पैरों के सहारे चल रहा था। शाम होते ही वह भोजन की तलाश में मंदिर परिसर और आसपास के गांवों तक पहुंच जाता था। भालू की लगातार मौजूदगी के कारण ग्रामीणों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं में डर बना हुआ था। वन विभाग ने पिंजरा लगाकर भालू को सुरक्षित पकड़ने में सफलता हासिल की। अब उसे उपचार के

ANIS LALA DANI
18 hours ago3 min read


चलते ट्रक के साथ आया फ्लाइंग स्नेक, लोगों की सतर्कता से बची जान...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- कोरबा :- कोरबा शहर में एक दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। यह खूबसूरत और रंग-बिरंगा सांप धरमजयगढ़ क्षेत्र से एक चलते ट्रक के साथ कोरबा पहुंच गया था। टीपी नगर स्थित ट्रक स्टैंड में लोगों की नजर समय रहते सांप पर पड़ गई। इसके बाद वन विभाग और रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) को इसकी सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए सांप को ट्रक की हाइड्रोलिक मशीन के पास से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, टीपी नगर के

ANIS LALA DANI
19 hours ago3 min read


जन्माष्टमी पर अंगस शिव मंदिर पहुंचे विधायक दिलीप सिंह....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- हुगली: हुगली जिले के चांपदनी नगरपालिका क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक अंगस शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन विधायक दिलीप सिंह ने दिया है। शुक्रवार शाम जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर कमेटी के आमंत्रण पर विधायक मंदिर पहुंचे और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। विधायक ने मंदिर के जीर्णोद्धार का भरोसा देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्ह

ANIS LALA DANI
19 hours ago1 min read


अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए 5 से 11 सितंबर तक ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दक्षिण पूर्व रेलवे ने अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए पांच से 11 सितंबर तक विभिन्न ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। शुक्रवार शाम रेलवे द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई सूचना के अनुसार, हावड़ा-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12837) में पांच से 11 सितंबर तक एक शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था हावड़

ANIS LALA DANI
19 hours ago1 min read


झाड़ियों में मिली समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोलकाता: टीचर्स डे के मौके पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पश्चिम बंगाल के प्रमुख शिक्षाविद् और समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा (बस्ट) दक्षिण 24 परगना जिले में बच्चों के पार्क के पास एक जंगली इलाके में पड़ी मिली, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि प्रतिमा को बारुईपुर के वार्ड नंबर 11 में स्थित विद्यासागर चिल्ड्रेन्स पार्क से हटाकर झाड़ियों और पेड़ों के बीच फेंक दिया गया था। शनिवार सुबह टीचर्स डे के दिन इसके मिलने से पार्क के

ANIS LALA DANI
19 hours ago2 min read


धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो गिरफ्तार...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- धमतरी :- आगामी त्योहारी सीजन से पहले अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली और भखारा पुलिस ने कुल 159 पौवा देशी शराब जब्त करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों कार्रवाइयों में लगभग 28.6 बल्क लीटर शराब और कुल 13 हजार 760 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक र

ANIS LALA DANI
19 hours ago2 min read
bottom of page