google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजधानी में चोरी की सनसनीखेज वारदात: सूने मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने और नकदी पार....

26 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शहर में चोरों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा इलाके का है, जहां बदमाशों ने एक व्यापारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भारी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जिस वक्त यह घटना हुई, पूरा परिवार अपने पैतृक गांव गया हुआ था।


त्योहार पर गांव गया था परिवार -

रावांभाठा के बंजारी नगर (शुक्रवारी बाजार क्षेत्र) निवासी कारोबारी अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के अंतर्गत आने वाले पैतृक गांव गए थे। नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरा परिवार गांव में ही था और यहां रायपुर स्थित उनका मकान पूरी तरह बंद था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।


वापस लौटने पर बिखरा मिला सामान -

करीब दो हफ्ते बाद जब परिवार अपने घर वापस लौटा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर दाखिल होने पर सभी कमरों का सामान बेतरतीब तरीके से बिखरा पड़ा था। आलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। जब सामान की जांच की गई, तो पता चला कि घर से भारी मात्रा में कीमती जेवर और नकदी गायब हो चुके हैं।


पीड़ित के अनुसार, चोर घर से लगभग सात से आठ तोला सोने के आभूषण, करीब दो किलो चांदी के गहने और पांच से आठ लाख रुपये नकद चुराकर ले गए। सोने के गहनों में मंगलसूत्र, हार, झुमकी और अंगूठियां शामिल थीं, जबकि चांदी के सामान में पायल, बिछिया और अन्य आभूषण थे।


बेटे की मौत पर मिली सहायता राशि भी ले उड़े चोर -

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि चोरों ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर एक बड़ी त्रासदी की यादें भी चुरा लीं। कुछ समय पहले कारोबारी के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार को मुआवजे के रूप में चार लाख रुपये मिले थे। यह रकम भी उसी आलमारी में रखी थी, जिसे बदमाश अपने साथ ले गए। इसके अलावा बाकी रकम उनके व्यापार से जुड़ी थी।


पुलिस की जांच जारी -

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। हालांकि, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस दुस्साहस भरी घटना के बाद से स्थानीय रहवासियों में सुरक्षा को लेकर काफी चिंता बनी हुई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html