google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़: 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर....

2 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के लिए पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। नवीन आदेश के अनुसार, अब गोवर्धन पूजा के स्थान पर 20 नवंबर (शुक्रवार) को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर रायपुर एवं नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।]


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इससे पहले जारी अवकाश कैलेंडर में 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि, बाद में राज्य सरकार द्वारा गोवर्धन पूजा के त्यौहार को पूरे प्रदेश के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया।


गोवर्धन पूजा पर पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित हो जाने के कारण, 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश को निरस्त करना आवश्यक हो गया था। इसी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत, सामान्य प्रशासन विभाग ने नया आदेश जारी कर 9 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।


शासन के इस निर्णय से शासकीय कर्मचारियों में खुशी का माहौल है, क्योंकि देवउठनी एकादशी (तुलसी विवाह) छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख लोक पर्व है और इस दिन अवकाश मिलने से कर्मचारी अपने परिवार के साथ इस पर्व को उत्साह के साथ मना सकेंगे। #Raipur #NawaRaipur #ChhattisgarhNews #DevuthniEkadashi #LocalHoliday #CGGovernment #ChhattisgarhUpdates #TulsiVivah #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html