google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा: रूंगटा कॉलेज के पास राजा गार्डन से दो आरोपी गिरफ्तार....

3 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रूंगटा कॉलेज के पीछे स्थित राजा गार्डन के एक मकान में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मौके पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।


मासिक वेतन पर रखे गए थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े और डिकेश प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में गिरोह के मुख्य संचालक के रूप में देवेंद्र कुमार साहू का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी देवेंद्र ने इन दोनों युवकों को मासिक वेतन पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के काम पर रखा था। यह पूरा नेटवर्क 'Wimbzz' ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैचों पर दांव लगवा रहा था। रकम के लेनदेन के लिए कथित तौर पर अन्य लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था।


एटीएम कार्ड और पासबुक समेत कई सामान जब्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मौके से कई एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद किए गए हैं। ये दस्तावेज अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इन खातों का उपयोग अवैध सट्टे के पैसों के लेनदेन के लिए किया जा रहा था। फिलहाल, साइबर यूनिट संबंधित बैंक खातों के ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।


मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस अवैध कारोबार का कथित सरगना देवेंद्र कुमार साहू फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी भी कर रही है। पुलिस को इस नेटवर्क में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका है, और जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html