छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज होगा भव्य समापन, केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध लोकपरंपराओं और कला-संगीत के रंगों से सजे तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का आज मंगलवार, 3 नवंबर को भव्य समापन होगा। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश की विभिन्न विधाओं और क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। राज्योत्सव के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला आयोजित की गई है।
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रदेश की लोकसंस्कृति से रूबरू कराएंगी। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति से समापन समारोह की शाम को यादगार बनाएंगे। मुख्य मंच के साथ शिल्पग्राम में भी विभिन्न जिलों के कलाकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करेंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments