top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


नदी से भटककर खेत में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में मची दहशत...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि किसान सुबह खेत पर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। आकार में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ

ANIS LALA DANI
Aug 81 min read


मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगातार बारिश से कच्ची सड़कें तालाब बन गई......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इधर, गरियाबंद के मैनपुर विकासखंड के खासरपारा में लगात

ANIS LALA DANI
Aug 81 min read


छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, ढाई साल की उपलब्धियाँ...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की मिसाल। छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने श्रमिक कल्याण को केवल योजनाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे सुशासन, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार से जोड़ते हुए श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। वहीं श्रम एव

ANIS LALA DANI
Aug 74 min read


सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की भूपेश बघेल की याचिका, हाईकोर्ट में जारी रहेगा ट्रायल...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अपनी जीत को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बघेल चुनाव याचिका के ट्रायल के दौरान अपने सभी कानूनी और तथ्यात्मक आपत्तियां उठाने के लिए स्वतंत्र होंगे। मामले में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्या

ANIS LALA DANI
Aug 72 min read


समान नागरिक संहिता से बाहर रहेगा अनुसूचित जनजाति समुदाय...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार की तैयारी के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि UCC ऐसा विषय है जिस पर समाज में व्यापक चर्चा होती है। सरकार सभी वर्गों से फीडबैक लेकर आगे बढ़ रही है और मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुद

ANIS LALA DANI
Aug 71 min read


थाने में हंगामे के बाद रोका पुलिस वाहन, NSA आरोपी सुरक्षित जेल दाखिल...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई किए गए आरोपी को जेल भेजने के दौरान जमकर हंगामा हो गया। पुलिस जब आरोपी को केंद्रीय जेल रायपुर दाखिल कराने के लिए ले जा रही थी, तभी उसके परिजनों और समर्थकों ने बीच रास्ते पुलिस वाहन रोककर आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षित जेल पहुंचाया। अब पुलिस हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवा

ANIS LALA DANI
Aug 72 min read


खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला, मिठाई में मिले मरे हुए कीड़े और कॉकरोच...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- राजधानी रायपुर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के चर्चित नेताजी होटल से मंगाई गई मिठाई में कथित रूप से मरे हुए कीड़े और कॉकरोच मिलने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता शिवांकर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने होटल से आधा किलो शाही मिल्क केक ऑर्डर किया था, लेकिन मिठाई का डब्बा खोलने के बाद उसमें कई पीस के अंदर मरे हुए कॉकरोच और छोटे कीड़े दिखाई दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने जोमैटो ऐप के माध्यम से नेताजी होटल से शाही

ANIS LALA DANI
Aug 73 min read


कोतवाली पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की मोपेड-बाइक बरामद...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस और यातायात मुख्यालय की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोपेड और बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी, आरक्षक अनिल सिंह राजपूत सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यवाही में निरीक्षक सतीश गहरवार, प्र.आर संदीप तिवारी, आर. अनिल राजपूत, आर. हरीश ठाकुर,

ANIS LALA DANI
Aug 72 min read


चिकित्सा शिक्षा और इलाज की सुविधाओं में आया बड़ा बदलाव...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना के विस्तार, मेडिकल शिक्षा को मजबूत बनाने और आम लोगों तक बेहतर उपचार सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार बड़े फैसले ले रही है। सरकार का मानना है कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना तभी साकार होगा, जब प्रदेश का हर नागरिक स्वस्थ होगा। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में नई परियोज

ANIS LALA DANI
Aug 74 min read


महतारी वंदन की 30वीं किस्त जारी करेंगे सीएम साय, 935 मेधावी विद्यार्थियों समेत बुनकरों को मिलेगी बड़ी सौगात.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करेंगे, कार्यक्रम के दौरान योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की जाएगी, राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्य स्तरीय भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस अवसर पर ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का शुभारंभ करेंगे, साथ ही इन्वेंटरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर, बुनकर डायरेक्टरी और टाई-डाई पर आधार

ANIS LALA DANI
Aug 71 min read


पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में व्यक्ति की मौत, गांव में तनाव...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। साजा थाना क्षेत्र के ग्राम बोरतरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद 45 वर्षीय ओमप्रकाश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान जिला अस्पताल बेमेतरा में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जा

ANIS LALA DANI
Aug 73 min read


अगले 48 घंटे बारिश से राहत नहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा दर्ज की गई, उत्तरी इलाकों में भारी वर्षा हुई | अब तक मॉनसून की स्थिति सामान्य से सात प्रतिशत कम दर्ज की गई है, आने वाले दो दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई गई है | हालांकि कल यानी 8 अगस्त से बारिश की गतिविधियां धीमी हो सकती है, भौगोलिक संदर्भ प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई | सर्वाधिक 8 सेमी वर्षा रघुनाथ नगर और मालखरौद
Altamash Dani
Aug 71 min read


सुरक्षा रेलिंग तोड़कर पार्क में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब कोयला लोड एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गार्डन में पलट गया। हादसा सर्वमंगला चौक के पास उस समय हुआ, जब ट्रेलर कुसमुंडा क्षेत्र से कोयला लेकर कनवेरी मार्ग की ओर जा रहा था। दुर्घटना में ट्रेलर चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि मौके से गुजर रहे राहगीर और अन्य वाहन चालक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्र

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


पुलिस द्वारा अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायगढ़ :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना तमनार पुलिस ने ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, पेचकस तथा नकदी बरामद की गई है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2026 को हुई, प्रार्थी गोपेश जायस

ANIS LALA DANI
Aug 63 min read


निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण और मनोबल दे रहे हैं निरंजन गुप्ता...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- टीबी केवल एक बीमारी नहीं है। यह गरीबी, कुपोषण और सामाजिक उपेक्षा से जुड़ी ऐसी चुनौती है, जो हर साल हजारों परिवारों को आर्थिक और मानसिक संकट में धकेल देती है। जब कोई व्यक्ति टीबी से ग्रसित होता है, तब उसके सामने केवल दवा लेने की चुनौती नहीं होती, बल्कि पौष्टिक भोजन जुटाने, नियमित उपचार जारी रखने और सामाजिक भेदभाव से लड़ने जैसी अनेक कठिनाइयाँ भी खड़ी हो जाती हैं। यही कारण है कि देशव्यापी प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में "निक्षय मित्र" की अ

ANIS LALA DANI
Aug 63 min read


बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि...
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर :- प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट की छूट बंद करने एवं बिजली की दरों में की गई 5 बार की वृद्धि, लो वोल्टेज समस्या, बिजली कटौती की जिम्मेदारी लेने से भाग रही है। जनता की बिजली सम्बंधित परेशानी से मुंह मोड़ रही है। बिजली बिल से हो रही लूट के लिए उपभोक्ता को ही जिम्मेदार ठहरा कर हताश परेशान जनता का मजाक उड़ा रही है। बीते कई माह से बिजली उपभोक्ता

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत, बीएड छात्रा की मौत से सनसनी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- राजधानी रायपुर के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मारपीट के बाद गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका के साथ रहने वाले छात्र को हिरासत में ले लिया है। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। मृतका भारती नेताम (19) पिता रतिराम नेताम, मूल रूप से कांकेर जिले के क

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read
bottom of page