google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नदी से भटककर खेत में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में मची दहशत...

Aug 8
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगे तरदा गांव में सुबह ग्रामीणों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेत में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए सावधानी बरती और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि किसान सुबह खेत पर काम पर जाने के लिए निकले थे, तभी उनकी नजर मगरमच्छ पर पड़ी।


किसानों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के बाकी लोगों को दी। आकार में छोटा होने के कारण इसे मगरमच्छ का बच्चा बताया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ गांव के पास से गुजरने वाली हसदेव नदी से भटककर खेतों की तरफ आ गया होगा। नदी से लगे होने के कारण इस इलाके में और भी मगरमच्छ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसे ध्यान में रखकर वन विभाग अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गया है।


सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि अभी फिलहाल एक ही मगरमच्छ मिला है, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर रखा हुआ था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html