google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोतवाली पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर, चोरी की मोपेड-बाइक बरामद...

Aug 7
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी रायपुर में वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस और यातायात मुख्यालय की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोपेड और बाइक बरामद की है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी, आरक्षक अनिल सिंह राजपूत सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यवाही में निरीक्षक सतीश गहरवार,


प्र.आर संदीप तिवारी, आर. अनिल राजपूत, आर. हरीश ठाकुर, आर. मुरली यादव, आर. खेमलाल कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहनों की चोरी की गई थी। टीम ने सूझबूझ और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेख आमिर पिता मोहम्मद आबिद, उम्र 20 वर्ष, निवासी संजय नगर ख्वाजा गली, थाना टिकरापारा रायपुर के रूप में हुई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यातायात मुख्यालय से चोरी हुई स्कूटी क्रमांक MH 49 S 2632 बरामद की। इस मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 280/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था।


इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से थाना डीडी नगर क्षेत्र से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक क्रमांक CG04 MQ 9970 भी बरामद की। इस मामले में थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 460/25 धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए वाहनों को छिपाकर रखता था और मौका मिलने पर उनका उपयोग करता था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी और जांच के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


गौरतलब है कि कोतवाली थाना के प्रधान आरक्षक संदीप तिवारी इससे पहले भी कई गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी टीम द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना कोतवाली के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।


अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर में विशेष निगरानी रखी जा रही है और चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस और यातायात मुख्यालय की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html