google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

पुलिस द्वारा अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में थाना तमनार पुलिस ने ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल, पेचकस तथा नकदी बरामद की गई है। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार 4 अगस्त 2026 को हुई, प्रार्थी गोपेश जायसवाल निवासी तमनार ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ट्रेलर क्रमांक CG 13 AV 7911 जेपीएल प्लांट के गेट नंबर-2, सलिहाभांठा के पास खड़ा था। रात में वाहन में लगभग 100 लीटर डीजल मौजूद था, लेकिन सुबह देखने पर डीजल टैंक का ढक्कन टूटा मिला और पूरा डीजल चोरी हो चुका था। रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 197/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।


थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिली कि ग्राम भालूमुड़ा निवासी किशोर कुमार चौहान के पास चोरी का डीजल रखा हुआ है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता, कमलेश कुमार उरांव एवं कमल सिदार के साथ मिलकर ट्रकों एवं ट्रेलरों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी का डीजल ग्राम मुड़ागांव निवासी दुर्गाचरण पटेल को मात्र 4,000 रुपये में बेच दिया था तथा मिली रकम को आपस में बांटकर खर्च कर दिया।


आरोपी किशोर कुमार चौहान की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक CG 13 BM 1854, 50 लीटर डीजल, प्लास्टिक पाइप, लोहे का सब्बल एवं पेचकस जब्त किया। इसके बाद आरोपी कमलेश कुमार उरांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बिक्री की रकम में से शेष 500 रुपये पुलिस के समक्ष पेश किए, जिसे विधिवत जब्त किया गया। जांच के दौरान चोरी का डीजल खरीदने वाले दुर्गाचरण पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर चोरी का डीजल 4,000 रुपये में खरीदा था। इस आधार पर प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस के तहत उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरोह के अन्य आरोपी फकीर यादव, खुलु उर्फ दुखभंजन देवता एवं कमल सिदार की तलाश जारी है।


पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य देर रात बोलेरो वाहन में लोहे का सब्बल, प्लास्टिक ड्रम, पाइप एवं अन्य औजार लेकर निकलते थे और सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रेलरों एवं ट्रकों के डीजल टैंक का ढक्कन तोड़कर पूरा डीजल चोरी कर लेते थे। यदि मौके पर चालक मौजूद रहता तो उसे धमकाकर भगा देते थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों किशोर कुमार चौहान (37 वर्ष), कमलेश कुमार उरांव (23 वर्ष) एवं दुर्गाचरण पटेल (42 वर्ष) को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


डीजल चोरी करने वाले गिरोह के भंडाफोड़ की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, एएसआई गौतम सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, रंजीत भगत एवं पुरुषोत्तम सिदार की सराहनीय भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश- क्षेत्र में ट्रकों, ट्रेलरों एवं भारी वाहनों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों के साथ चोरी का माल खरीदने वालों पर भी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html