google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

समान नागरिक संहिता से बाहर रहेगा अनुसूचित जनजाति समुदाय...

Aug 7
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सरकार की तैयारी के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि UCC ऐसा विषय है जिस पर समाज में व्यापक चर्चा होती है। सरकार सभी वर्गों से फीडबैक लेकर आगे बढ़ रही है और मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।


डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनजातीय समाज की परंपराओं और विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का मानना है कि अन्य समाजों के लिए एक समान कानून का प्रावधान होना चाहिए।


इस दिशा में सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है ताकि व्यापक सहमति के साथ आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने बताया कि UCC को लेकर समिति का गठन किया गया है, जो विभिन्न वर्गों और समाजों से सुझाव एवं फीडबैक ले रही है। सरकार सभी पक्षों की राय का अध्ययन करने के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगी।

#chhattisgarh #raipur #ucc #brekingADNnews #ScheduledTribecommunity

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html