google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि...

Aug 6
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर लगाने, बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट की छूट बंद करने एवं बिजली की दरों में की गई 5 बार की वृद्धि, लो वोल्टेज समस्या, बिजली कटौती की जिम्मेदारी लेने से भाग रही है। जनता की बिजली सम्बंधित परेशानी से मुंह मोड़ रही है। बिजली बिल से हो रही लूट के लिए उपभोक्ता को ही जिम्मेदार ठहरा कर हताश परेशान जनता का मजाक उड़ा रही है। बीते कई माह से बिजली उपभोक्ता अनाप-शनाप बिजली बिल से परेशान है। जिम्मेदारों को शिकायत के बाद भी कोई हल नही निकाला जा रहा है। उपभोक्ता इतना परेशान हो चुका है कि वो अब खुद ही स्मार्ट मीटर को निकालकर फेंकने लगे है।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने बिजली बिल हॉफ योजना शुरू की गई थी। जिसमें 400 यूनिट तक छूट मिलती थी जिससे प्रदेश के 44 लाख से अधिक उपभोक्ता को राहत मिलता था। भाजपा सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया, अब 401 यूनिट बिजली खपत होने पर योजना का लाभ नहीं मिलता बल्कि उपभोक्ता को पूरा पैसा देना पड़ रहा है। बिजली खपत को लेकर जो स्लैब बनाई गई है वो भी उपभोक्ता पर भारी पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर और सामान्य मीटर की रीडिंग में अंतर आ रहा है।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा और स्मार्ट मीटर बनाने वाले कम्पनी के बीच सांठगांठ है। कंपनी से मोटी रकम चंदा लेने के कारण भाजपा स्मार्ट मीटर का बचाव कर रही है और उपभोक्ता को ही जिम्मेदार ठहरा रही है। जब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कह रहे है स्मार्ट मीटर लगाना उपभोक्ता की इच्छा पर निर्भर है फिर बिजली कम्पनी ने बिना सहमति स्मार्ट मीटर उपभोक्ता पर क्यों थोपा? अब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर बदलने की मांग कर रहे है तो स्मार्ट मीटर क्यों नहीं बदला जा रहा है? इसका जवाब देना चाहिये? कांग्रेस मांग करती है उपभोक्ता की मांग पर तत्काल स्मार्ट मीटर बदला जाये।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html