top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


बिलासपुर कस्टडी डेथ, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CBI पहुंची...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में CBI सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जांच के लिए पहुंची। चार सदस्यीय टीम ने सिविल लाइन थाने में रिकॉर्ड खंगाला और केस डायरी के साथ मजिस्ट्रियल जांच के दस्तावेज भी लिए। इसके बाद टीम सेंट्रल जेल भी पहुंची। दरअसल, परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीपत थाने में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसे करीब 36 घंटे तक हिरासत में रखा गया। इसके बाद आबकारी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज

ANIS LALA DANI
Aug 153 min read


छत्तीसगढ़ की 5 जेलों से समयपूर्व रिहाई, 101 उम्रकैदियों को मिली आजादी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जेलों में बंद उम्रकैद की सजा काट रहे 101 बंदियों को बड़ी राहत दी है। राज्य की पांच केंद्रीय जेलों से इन बंदियों को तय प्रक्रिया के तहत समय से पहले रिहा किया जा रहा है। जेल महानिदेशक (डीजी) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बंदियों की रिहाई उनके अच्छे आचरण, जेल में अनुशासन और व्यवहार के आधार पर की गई है। जेल विभाग के अनुसार, 13 और 14 अगस्त को कुल 94 बंदी जेल से बाहर आ चुके हैं, जबकि शेष 7 बंदियों की र

ANIS LALA DANI
Aug 153 min read


बिलासपुर: सूने मकान से सोने-चांदी की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के सभी जेवर शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य कुमार लहरे पिता अश्वनी लहरे उम्र 22 वर्ष और जावेद अली पिता सहब

ANIS LALA DANI
Aug 143 min read


बिलासपुर: चाकूबाजी और अवैध नशे पर अंकुश लगाने पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर जिले में बढ़ते अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में आदतन चाकूबाज, नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों और अन्य अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग और रेड कार्रवाई की गई। इस अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक आदतन चाकूबाज और नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों के संभावित ठिकानों ए

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


बिलासपुर: नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का प्राइवेट वीडियो किया वायरल.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लड़कों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की। इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया, जिससे नाराज युवकों ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल युवकों ने काम के दौरान चुपके से देवर-भाभी के निजी पलों का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने थाने में

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का पात्र..
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारी की दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति पाने का वैध और पात्र दावेदार हो सकता है। हालांकि, यदि एक ही श्रेणी में दो बेटे अनुकंपा नियुक्ति के लिए पात्र हों, तो उम्र में बड़े बेटे को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। मामले में जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने यह फैसला सुनाया है। दरअसल, मुंगेली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस, GRP और RPF की टीम ने की चेकिंग...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- बिलासपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों से लगातार ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं कि बिलासपुर शहर में खतरनाक एवं धारदार चाकू/हथियार बाबा धाम, देवघर से लाकर आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना तोरवा, GRP एवं RPF रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों म

ANIS LALA DANI
Aug 141 min read


कोयला हेराफेरी मामला: 3 महीने से फरार आरोपी वाहन मालिक गिरफ्तार...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- बिलासपुर में कोयला गुणवत्ता में हेराफेरी के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को मामले की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र के डिघोरा स्थित ब्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में आरोपी वाहन मालिक सहदेव साहू (49 वर्ष), निवास

ANIS LALA DANI
Aug 132 min read


DGP ने दिए बड़े संकेत, सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच EOW को...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने बिलासपुर में कहा कि सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच विशेषज्ञ एजेंसी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और आर्थिक अनियमितताओं की जांच के लिए विशेषज्ञ एजेंसी को जांच सौंपने का प्रस्ताव भेजा गया है। उनके इस बयान के बाद अब इस बहुचर्चित घोटाले की जांच EOW को सौंपे जाने की संभावना है। DGP ने पुलिस की जांच और अब तक की कार्रवाई की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच ईमानदार

ANIS LALA DANI
Aug 132 min read


विश्व आदिवासी दिवस: महासमुंद के छात्रावासों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं स्टेट प्लान आफ एक्शन के तहत मनाए जाने वाले विशेष राष्ट्रीय एवं अर्तराष्ट्रीय दिवसों में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया के मार्गदर्शन पर विभिन्न आदिवासी कन्या एवं बालक छात्रावासों में विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आफरीन बानो

ANIS LALA DANI
Aug 111 min read


जानें जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा के बारे में, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया जज...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार न्यायाधीशों को अलग-अलग हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसके साथ ही ओडिशा हाईकोर्ट के दो जजों के तबादले की भी अनुशंसा की गई है। इनमें जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा का ट्रांसफर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट किया गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अगले दो महीनों के भीतर चीफ जस्टिस समेत दो जज रिटायर होने वाले हैं। इसके बावजूद कॉलेजियम की सिफारिश में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए फिलहाल केवल एक जज का तबादला

ANIS LALA DANI
Aug 103 min read


खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, कमियां मिलने पर दो संस्थानों को नोटिस...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बिलासपुर जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। प्रतिबंध के बाद विभाग की टीम लगातार पनीर बनाने और बेचने वाले संस्थानों, डेयरी संचालकों, होटल और रेस्टोरेंट की जांच कर रही है। इसी कड़ी में अधिकारियों ने कृष्णनंदन कोटा और आलाकार्ट रतनपुर हाईवे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कुछ कमियां मिलने पर दोनों संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पनीर और

ANIS LALA DANI
Aug 82 min read


थाने पहुंचा मामला, मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर मचा बवाल...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार करने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया। पार्षद की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू डॉग की मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि डॉग उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह था। इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते वे उसे अंतिम विदाई देने

ANIS LALA DANI
Aug 81 min read


पांच साल की बच्ची को साइिकल सिखाने के बहाने जंगल लेकर किया दुष्कर्म....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक मोहल्ले में खेल रही बच्ची को साइिकल सिखाने के बहाने जंगल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची बुधवार की सुबह अपने घर के पास मोहल्ले में खेल रही थी। उसी समय दीपक पटेल (30) वहां से गुजर रहा था। युवक ग्राम

ANIS LALA DANI
Aug 72 min read


रवि शर्मा को हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को बिना छूट वाली उम्रकैद में बदला....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने भिलाई के तालपुरी में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी रवि शर्मा को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उसकी सजा बरकरार रखते हुए ट्रायल कोर्ट की फांसी की सजा को बदलकर बिना किसी छूट के आजीवन कारावास कर दिया है। यानी अब आरोपी रवि शर्मा को मरते दम तक जेल में रहना होगा। हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' की श्रेणी में नहीं आता, इसलिए फांसी की सजा देना जरूरी नहीं है। बता दें कि निचली अदालत ने आरोपी को फा

ANIS LALA DANI
Aug 72 min read


मलेरिया का कहर जारी, मलेरिया से एक और महिला की मौत...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में मलेरिया का कहर जारी है | कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा ने इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया | घटना ने क्षेत्र में मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं | जानकारी के मुताबिक, जांच में महिला रेखा बैगा की पुष्टि के बाद उसे गनियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया था | इसके बाद हालक गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया था | जहां इलाज के

ANIS LALA DANI
Aug 71 min read


सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगी का मामला, बातों में फंसाकर उतारे सोने के जेवर...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर ठगों ने करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने पहले सुरक्षा का डर दिखाया, फिर जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने का झांसा दिया। इसके बाद महिला को कागज की पोटली थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीआई किशोर कुमार केंवट ने बताया कि सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी (68) की कंवरराम मार्केट में क

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read
bottom of page