google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ठगी का मामला, बातों में फंसाकर उतारे सोने के जेवर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर में बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर ठगों ने करीब 2 लाख रुपए के सोने के जेवर ठग लिए। आरोपियों ने पहले सुरक्षा का डर दिखाया, फिर जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने का झांसा दिया। इसके बाद महिला को कागज की पोटली थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीआई किशोर कुमार केंवट ने बताया कि सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी (68) की कंवरराम मार्केट में कपड़ों की दुकान है। शाम वे रोज की तरह सब्जी खरीदने बाजार गई थीं।

नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया और तीनों ने मिलकर महिला को बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने महिला से कहा कि शहर में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए खुले में सोने के जेवर पहनना सुरक्षित नहीं है। बातों-बातों में उन्होंने महिला को ऑटो में बैठा लिया और पानी भी पिलाया। इसके बाद जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी।

महिला उनके झांसे में आ गईं और अपने हाथ का सोने का कंगन, अंगूठी उतारकर आरोपियों को दे दी। आरोपियों ने कपड़े में बांधने का नाटक किया और कुछ ही देर बाद कागज की पोटली वापस थमा दी। इसके बाद थोड़ी दूर जाकर महिला को ऑटो से उतार दिया और फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, महिला के एक हाथ में पहले से चोट होने के कारण सूजन थी। इसी वजह से उस हाथ में पहना दूसरा सोने का कंगन नहीं निकल पाया। यदि वह भी उतर जाता तो आरोपी और अधिक कीमती जेवर लेकर फरार हो जाते।

पुलिस को आशंका है कि इस वारदात में ऑटो चालक की भी भूमिका हो सकती है। जिस तरह आरोपियों ने महिला को ऑटो में बैठाकर पूरी घटना को अंजाम दिया, उसे देखते हुए इस एंगल से भी जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पुलिस को मिले हैं। फुटेज में दो युवक पहले महिला से बातचीत करते और फिर उन्हें अपने झांसे में लेते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान में जुटी है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html