google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर: नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का प्राइवेट वीडियो किया वायरल.....

Aug 14
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लड़कों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की। इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया, जिससे नाराज युवकों ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल युवकों ने काम के दौरान चुपके से देवर-भाभी के निजी पलों का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है। कारोबार संभालने के लिए उसने पीतांबर सिंह और अजय चौधरी को काम पर रखा था। बाद में हिसाब-किताब में गड़बड़ी सामने आने पर दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे दोनों नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया। शिकायत के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मालिक की पत्नी और उसके भाई के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो दिखाया और बाद में उसे वायरल कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, देवर-भाभी के बीच निजी संबंधों के दौरान वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है। इसी प्राइवेट वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को अपमान और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। मामले की शिकायत मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महिला की गरिमा का अपमान करने, अश्लील हरकत करने और धमकी देने की धाराएं लगाई हैं। बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके बाद मस्तूरी पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने अजय चौधरी (23), नरेश पटेल (24) और पीतांबर सिंह (38) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों आरोपी खपरी लिमतरा के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की। तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html