google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस, GRP और RPF की टीम ने की चेकिंग...

Aug 14
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर :- बिलासपुर शहर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों से लगातार ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं कि बिलासपुर शहर में खतरनाक एवं धारदार चाकू/हथियार बाबा धाम, देवघर से लाकर आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे हैं।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना तोरवा, GRP एवं RPF रेल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान साउथ बिहार एक्सप्रेस में यात्रियों एवं उनके सामान की सघन जांच की गई, जिसमें खतरनाक एवं घातक धारदार हथियार बरामद कर जप्त किए गए।


पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, बस स्टैंड तथा शहर के अन्य महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html