मलेरिया का कहर जारी, मलेरिया से एक और महिला की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- बिलासपुर जिले में मलेरिया का कहर जारी है | कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा ने इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया | घटना ने क्षेत्र में मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं |
जानकारी के मुताबिक, जांच में महिला रेखा बैगा की पुष्टि के बाद उसे गनियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया था | इसके बाद हालक गंभीर होने पर सिम्स रेफर किया गया था | जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में भी मलेरिया का एक नया मरीज सामने आया | कोटा क्षेत्र में लगातार मलेरिया के मामले मिलने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है |
हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में कैंप लगाकर जांच और उपचार में जुटी हैं, लेकिन बैगा महिला की मलेरिया से हुई मौत ने विभाग की तैयारियों और रोकथाम के प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments