google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ की उभरती हुई स्टार प्रियांशी जायसवाल की नई फिल्म ‘साइको मायारू’ की भिलाई में तेजी से चल रही है शूटिंग....

40 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ की युवा प्रतिभाएं आज कला और अभिनय के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले की बेटी और जानी-मानी अभिनेत्री प्रियांशी जायसवाल इन दिनों अपनी आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘साइको मायारू’ को लेकर चर्चा में हैं। वर्तमान में रायपुर में रहकर अपने अभिनय के सफर को आगे बढ़ा रही प्रियांशी की इस नई फिल्म की शूटिंग इन दिनों भिलाई के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन पर चल रही है।


शाइन स्टार फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्देशक प्रदीप चटर्जी हैं। फिल्म में प्रियांशी जायसवाल के साथ मुख्य भूमिका में राज रावते नजर आएंगे। खास बात यह है कि भिलाई के बाद इस फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग आगे चलकर कोलकाता में भी किए जाने की योजना है। यह प्रियांशी के अभिनय करियर की दूसरी छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जिसे लेकर वह और उनकी पूरी टीम बेहद उत्साहित है।


अभिनय के सफर की अनूठी शुरुआत -

जांजगीर-चांपा की माटी से ताल्लुक रखने वाली प्रियांशी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने अभिनय कौशल की बारीकियां मैडस्पेस अकैडमी से सीखीं। यहीं से उन्हें अहसास हुआ कि कला और अभिनय ही उनका असली लक्ष्य है। इसके अलावा उन्होंने थिएटर, कथक और बॉलीवुड डांस में भी विशेष प्रशिक्षण लिया है, जो उनके फिल्मी सफर में काफी मददगार साबित हो रहा है।


कई बड़े प्रोजेक्ट्स में बिखेर चुकी हैं जलवा

प्रियांशी अब तक कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं:


  • लव इत्र: राजस्थान में शूट हुई यह एक हॉरर फीचर फिल्म है, जिसका निर्माण काशी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले जैक के निर्देशन में हुआ।

  • गांव का शोर: इस फीचर फिल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।

  • हिंदी बायोग्राफी फिल्म: इसमें उन्होंने एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

  • बर्थडे गिफ्ट: यह उनकी पहली शॉर्ट फिल्म थी, जिसका निर्देशन दिलीप द्वारा किया गया।

  • मिनी: शुभ फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह शॉर्ट फिल्म विशेष रूप से फिल्म फेस्टिवल्स के लिए तैयार की गई है, जिसका निर्देशन लायन विश्वकर्मा ने किया है।

  • पेरी 2: यह उनका पहला चर्चित म्यूजिक एल्बम है।

  • हमर लव स्टोरी: कवर्धा में शूट हुई यह उनकी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म थी, जिसके निर्देशक विवेक हैं।


अभिनय के अलावा प्रियांशी ने कई कमर्शियल विज्ञापनों, ब्रांड शूट और मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है, जिसमें उनका पहला कमर्शियल एड 'उमंग पोहा' के लिए था।


जांजगीर-चांपा कनेक्शन और विशेष शुभकामनाएँ -

चूंकि अभिनेत्री प्रियांशी जायसवाल और हमारे संवाददाता राकेश कुमार साहू दोनों ही जांजगीर-चांपा जिले से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए यह उपलब्धि इस क्षेत्र के लिए और भी गर्व की बात है। हमारी टीम की ओर से अभिनेत्री प्रियांशी जायसवाल, निर्देशक प्रदीप चटर्जी और ‘साइको मायारू’ फिल्म की पूरी यूनिट को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं!

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html