top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


ED की 7 जगहों पर रेड, दुर्ग-भिलाई में पूर्व PA और पटवारी के घर जांच...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- दुर्ग-भिलाई :- छत्तीसगढ़ में CGPSC घोटाले के मामले में ED की 7 जगहों पर रेड पड़ी है। दुर्ग में दो जगहों पर जांच हो रही है। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी और पटवारी कमलेश सिंह राजपूत के घर शामिल हैं। भिलाई में केके चंद्रवंशी के घर ED की टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से पहुंची। टीम दस्तावेजों और दूसरे जरूरी सामान की जांच कर रही है। घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात है। फिलहाल ED की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ANIS LALA DANI
1 hour ago1 min read


भिलाई: दीवार फांदकर उड़ाए थे कॉपर केबल, 2 युवकों समेत 5 अपचारी बालक गिरफ्तार.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- भिलाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र के मिन्नी इंडस्ट्रियल यूनिट-93 स्थित एक फैक्ट्री में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने करीब 90 हजार रुपये की कॉपर सामग्री चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की घटना में शामिल पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक घटना 24 अगस्त 2026 की रात करीब 12:50 बजे के बाद की है। अज्ञात आरोपियों ने फैक्ट्र

ANIS LALA DANI
5 days ago3 min read


भिलाई में स्वाइन फ्लू की दस्तक: स्वास्थ्य विभाग अलर्ट.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- भिलाई नगर: दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र की एक 2 साल 11 माह की बच्ची में एच1एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। बच्ची का फिलहाल निजी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज ने बताया कि बच्ची को दो दिन पहले तेज बुखार और फ्लू के लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आशंका के आधार पर

ANIS LALA DANI
Aug 231 min read


BSP लोहा चोरी मामले में CBI जांच की मांग केंद्र तक पहुंची.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- भिलाई नगर: भिलाई इस्पात संयंत्र में सामने आए कथित लोहा चोरी प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग अब केंद्र सरकार के स्तर तक पहुंच गई है। वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 20 जुलाई को भेजे गए पत्र के जवाब में गृह मंत्री कार्यालय की ओर से 10 अगस्त को पत्र जारी किया गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि विधायक का पत्र प्राप्त हुआ और उसका विषय इस्पात मंत्रालय से संबंधित होने के कारण उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित

ANIS LALA DANI
Aug 232 min read


निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, बैतूल से 9वीं फेल मजदूर गिरफ्तार......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 45 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति के नाम के विज्ञापन दिखाकर निवेश से जुड़े कई दावे किए और एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से पैसे ऐंठ लिए। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैतूल से आरोपी विशाल नागले (24) को गिरफ्तार किया है। अभी मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। ठगों ने बीएसपी कर्मचारी को लिंक भेजा था,

ANIS LALA DANI
Aug 164 min read


दुर्ग-भिलाई: BSP लोहा चोरी मामले में हाईकोर्ट से अभय सिंह को जमानत.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग-भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) लोहा चोरी मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह के बेटे अभय सिंह को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की कोर्ट ने अभय को जमानत देने का आदेश जारी किया है। वह इस मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अभय सिंह का नाम मामले की मूल FIR में नहीं था। उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं मिला। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे द

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे दुर्ग के कांवड़िये की हार्ट अटैक से मौत...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- भिलाई :- बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले दुर्ग के एक कांवड़िये की देवघर पहुंचने से पूर्व मार्ग में आकस्मिक मृत्यु हो गई है। घटना के बाद कांवरिया पथ पर शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान दुर्ग के गया नगर निवासी मनी चंद्रा (29 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है। वहीं मृतक की पत्नी ने स्थानीय प्रशासन पर समय पर उचित इलाज न देने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मनी चंद्रा अपने

ANIS LALA DANI
Aug 132 min read


लाइफ लाइन एक्सप्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्टाफ नर्स सेवानिवृत्त...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- भिलाई :- जिला चिकित्सालय दुर्ग की स्टाफ नर्स मंजू रॉय 31 जुलाई को शासकीय कार्य से सेवानिवृत्त हो गई। जिला चिकित्सालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य रूप से डॉ. आशीषन मिंज सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक दुर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जीवन दीप समिति के सदस्यगण, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम और डॉ. विनीत ध्रुव ने उनक

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read
bottom of page