top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, बैतूल से 9वीं फेल मजदूर गिरफ्तार......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 45 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति के नाम के विज्ञापन दिखाकर निवेश से जुड़े कई दावे किए और एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से पैसे ऐंठ लिए। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के बैतूल से आरोपी विशाल नागले (24) को गिरफ्तार किया है। अभी मास्टरमाइंड की तलाश जारी है। ठगों ने बीएसपी कर्मचारी को लिंक भेजा था,

ANIS LALA DANI
Aug 164 min read


सूरजपुर: रातभर हुई तेज बारिश से 10 करोड़ का पुल बह गया....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- सूरजुपर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम धोंधा स्थित नदी पर बना पुल रातभर हुई बारिश में बह गया। पुल का निर्माण 10 करोड़ की लागत से किया गया था। गुरुवार को रातभर बारिश हुई। सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं और नदी की ओर पुल से होकर दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही होती थी। हजारों लोगों की बढ़ी मुसीबतें पुल के ध्वस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों के सामने आवागमन का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। नदी के दोनों ओर रहने वाले लोगों का संपर

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


स्वतंत्रता दिवस 2026: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने फहराया तिरंगा....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने वक्फ बोर्ड कार्यालय सहित राजधानी रायपुर के विभिन्न वक्फ संस्थानों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिम्मी नाहिद, लेखा अधिकारी पवन कुमार सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरगुजा, दुर्ग और रायपुर संभाग के विद्यार्थियों ने बांधी समां.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदेशभर से पहुंचे करीब 850 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर समारोह में समां बांध दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पश्चिम क्षेत्र

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


स्वतंत्रता दिवस पर सामने आया सुरक्षा बलों का मानवीय चेहरा.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- सुकमा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र भीमापुरम में एक गंभीर रूप से बीमार आदिवासी ग्रामीण को जब तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ी, तो जवान उसके लिए देवदूत बनकर सामने आए। मिली जानकारी के अनुसार, भीमापुरम क्षेत्र में एक आदिवासी ग्रामीण की तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी। दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण उसे अस्पताल तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के आश्रय स्थल गरिमा गृह में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा सरोना स्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के आश्रय स्थल गरिमा गृह में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गरिमा गृह के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियों एवं फूलों की सजावट से पूरे परिसर को सुसज्जित किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत रविदास वार्ड के पार्षद अर्जुन यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध उद्यमी विशाल शाह टाटीबंध उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रू

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


बदहाल सड़क और खराब बाईपास में एक ही यात्री बस दिन में दो बार फंसी....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- पेंड्रा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे क्रमांक-45 की बदहाल और गुणवत्ताहीन सड़क अब वाहन चालकों और आम राहगीरों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। सड़क निर्माण की धीमी गति और जगह-जगह बनाए गए खराब बाईपास के चलते आए दिन वाहन फंस रहे हैं और घंटों जाम की स्थिति बन रही है। ताजा मामला चपोरा गांव के पास सामने आया, जहां एक यात्री बस एक ही दिन में दो बार सड़क में फंस गई। जानकारी के मुताबिक, चपोरा गांव के पास बारिश के कारण खराब और दलदली हुई सड़क पर एक यात्री बस फंस

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


दिव्यांगजनों को समान अवसर और आत्मनिर्भरता देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया। यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं को सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर तरीके से आवागमन में सहायता करेगी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी तथा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना उपस्थित थे। राज्यपाल ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


सोना-चांदी की कीमतों में लगी आग: 24-कैरेट सोना ₹1.52 लाख के पार......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नई दिल्ली: इस हफ़्ते सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है, और दोनों कीमती धातुएं ₹2,000 से ज़्यादा महंगी हो गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24-कैरेट सोने की कीमत इस हफ़्ते ₹2,742 बढ़कर ₹1,52,363 प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पहले ₹1,49,621 प्रति 10 ग्राम थी। 22-कैरेट सोने की कीमत ₹1,37,053 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹1,39,565 प्रति 10 ग्राम हो गई। 18-कैरेट सोने की कीमत ₹1,12,216 प्रति 10 ग्राम से बढ़कर ₹1,14,272 प्रति 10 ग्राम हो

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड, पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग साढ़े 800 स्कूली विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों के बीच हुई स्पर्धा में छत्तीसगढ़ उत्तर क्षेत्र सरगुजा संभाग के स्कूली विद्यार्थियों को पहला, छत्तीसगढ़ पश्चिम क्षेत्र दुर्ग संभाग के विद्यार्थियों को दूसरा और मध्य क्षेत्र रायपुर संभाग को तीसरा स्थान मिला। मुख्यमंत्री ने शील्ड-मेडल देकर सभी विजेताओं

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


रायपुर: आग के गोलों से छलांग और बारूद ढूंढने का हुनर.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में घुड़सवार दलों ने अपने अदम्य साहस और ऊर्जा का जीवंत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिला बैग बाईपर बैंड की लयबद्ध प्रस्तुति ने उपस्थित जनों की सराहना पाई। इसके साथ ही आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पुलिस के श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन में दर्शकों को बेहद उपयोगी जानकारी भी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुड़सवार दल का हॉर्स शो भी आकर्षण का केंद्र रहा

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


स्वतंत्रता दिवस 2026: रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा राष्ट्रभक्ति का उत्साह....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन अवसर पर आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारियों तथा जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण कार्यकुशलता और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पदकों तथा राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। समारोह में रक्षित केन्द्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों स

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


आमजन की सेवा और समस्याओं का समाधान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और खुशी का अवसर है। आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हु

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


15 अगस्त से पहले दिल्ली में सुरक्षा सख्त: लाल किले पर परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दिल्ली पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे शहर में निगरानी बढ़ा दी है। अहम जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर बारीकी से जांच की जा रही है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों, भीड़-भाड़ वाले बाज़ारों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और दूसरी अहम जगहों की निगरानी के लिए सुरक्षा एजेंसियां आपस में मिलकर काम कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भ

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


भगवान वाल्मीकि पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामला....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह भगवान वाल्मीकि के बारे में कांग्रेस प्रवक्ता दीपक झा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में ज़रूरी कार्रवाई करे। यह मामला राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने गृह मंत्रालय के सामने उठाया था। उन्होंने इन कथित टिप्पणियों पर कार्रवाई की मांग की और अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखे एक पत्र में, गृह मंत्रालय

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


रक्षाबंधन और सावन यात्रा के लिए रेलवे की पहल: जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल ट्रेन......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दिल्ली रक्षाबंधन से पहले ट्रेन टिकटों के लिए काफी भीड़ हो रही है, क्योंकि लोग त्यौहार मनाने और सावन के दौरान तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए निकल रहे हैं। कन्फर्म टिकटों की कमी को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने जबलपुर और हज़रत निज़ामुद्दीन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन रक्षाबंधन स्पेशल (01701/01702) दोनों तरफ़ एक-एक चक्कर लगाएगी।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी यह ट्रेन 29 अगस्त को रात 8.20 बजे जबलपुर से रवाना होगी और अगले

ANIS LALA DANI
Aug 151 min read


दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यक्रम: वीसी योगेश सिंह ने विस्थापन पर उठाए सवाल.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दिल्ली भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि 1947 का बंटवारा सिर्फ़ भारत की सीमाओं को फिर से तय करने वाला राजनीतिक बंटवारा नहीं था, बल्कि इसने भारत की हज़ारों साल पुरानी सभ्यता और विरासत को भी खंडित कर दिया। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के 'सेंटर फ़ॉर इंडिपेंडेंस एंड पार्टीशन स्टडीज़' (CIPS) द्वारा 'इंडियन काउंसिल ऑफ़ हिस्टोरिकल रिसर्च' (ICHR) के सहयोग से आयोजित 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' कार्यक्रम में बोल रहे थे। "भारत का विभाजन - वि

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read
bottom of page