स्वतंत्रता दिवस 2026: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने फहराया तिरंगा....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज ने वक्फ बोर्ड कार्यालय सहित राजधानी रायपुर के विभिन्न वक्फ संस्थानों में ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिम्मी नाहिद, लेखा अधिकारी पवन कुमार सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद डॉ. सलीम राज ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कई वक्फ संस्थानों में भी फहराया तिरंगा
डॉ. सलीम राज ने रायपुर की बड़ी ईदगाह-दरगाह हजरत सैयद पहलवान शाह बाबा, मस्जिदे मोहम्मदी, मोहम्मदी पब्लिक स्कूल, लाखे नगर ईदगाहभाठा, हजरत फातेहशाह मजार एवं मस्जिद पुलिस लाइन टिकरापारा, दरगाह हजरत सैयद शेर अली आगा बंजारी वाले बाबा और अंजुमन उर्दू गर्ल्स स्कूल शास्त्री बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। इन कार्यक्रमों में संबंधित वक्फ संस्थानों के मुतवल्ली, कमेटी पदाधिकारी, समाज प्रमुख, आम नागरिक और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
एकता और भाईचारे का दिया संदेश
इस अवसर पर डॉ. सलीम राज ने देशवासियों को आपसी एकता, अमन और भाईचारे के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और मजबूती के लिए सभी वर्गों को मिलकर आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में स्थित वक्फ संस्थानों में भी मुतवल्लियों और कमेटी पदाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments