स्वतंत्रता दिवस पर सामने आया सुरक्षा बलों का मानवीय चेहरा.....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सुकमा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ड्यूटी पर निकले जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र भीमापुरम में एक गंभीर रूप से बीमार आदिवासी ग्रामीण को जब तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत पड़ी, तो जवान उसके लिए देवदूत बनकर सामने आए। मिली जानकारी के अनुसार, भीमापुरम क्षेत्र में एक आदिवासी ग्रामीण की तबीयत अचानक गंभीर हो गई थी। दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण उसे अस्पताल तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी पर तैनात DRG जवानों ने बिना देर किए बीमार ग्रामीण की मदद की। जवानों ने बीमार ग्रामीण को कंधे पर लादकर पैदल रास्ते से अस्पताल पहुंचाने का जिम्मा उठाया।
दुर्गम इलाके में जवानों की संवेदनशील पहल
ग्रामीण को भीमापुरम से कंधे पर लेकर जवान सीआरपीएफ हॉस्पिटल रायगुड़म पहुंचे। वहां उसे तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। भीमापुरम को घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। ऐसे इलाके में सुरक्षा ड्यूटी के साथ-साथ जवानों का जरूरतमंद ग्रामीण की मदद के लिए आगे आना उनकी संवेदनशीलता और मानवीय जिम्मेदारी को दर्शाता है। फिलहाल बीमार आदिवासी ग्रामीण का रायगुड़म स्थित अस्पताल में इलाज जारी है।
स्वतंत्रता दिवस के दिन DRG जवानों का मानवीय चेहरा आया सामने
स्वतंत्रता दिवस के दिन DRG जवानों की इस पहल ने सुरक्षा बलों के मानवीय चेहरे को भी सामने रखा है। जवानों ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी जिम्मेदारी सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय आम लोगों की मदद करना भी है।




.jpg)










