top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


स्वास्थ्य मंत्री ने मिलावट करने वालों को दी चेतावनी....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दूध, दही अथवा मक्खन में मिलावट करने वालों को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को हम छोड़ेंगे नहीं | हम एनालॉग पनीर ही नहीं, सभी खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं | स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में रेलवे स्टेशन में 500 किलो पनीर जब्ती के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर कहा कि विभाग को दिक्कत होती है | रेलवे परिसर में कोई वारदात हो या को

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


छत्तीसगढ़ में महुआ बना आत्मनिर्भरता का जरिया, संवर रही आदिवासी महिलाओं की जिंदगी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- रायपुर में जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य वनों से लघु वनोपज एकत्र करने वाले आदिवासी समुदायों को प्रशिक्षित करना, उनके उत्पादों का मूल्यवर्धन करना और उन्हें उद्यमी बनाकर स्थायी आजीविका प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ के जंगलों में मिलने वाला महुआ अब ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं के लिए आय और आत्मनिर्भरता का मजबूत साधन बन गया है। राज्य शासन की वन धन विकास केंद्र योजना के माध्यम से महिलाओ

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


एकलव्य छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला छात्र का शव...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- सक्ती :- सक्ती जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक छात्र का शव एकलव्य आदर्श छात्रावास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास ग्राम पलाड़ी खुर्द का है। मृतक छात्र का नाम उमेश कंवर था, जो कक्षा 9वीं में पढ़ता था और ग्राम बासिन का रहने वाला था। गुरुवार सुबह जब अन्य छात्र बाथरूम गए, तो इस घटना का खुलासा हुआ। उमेश बाथरूम में

ANIS LALA DANI
Aug 61 min read


CM साय की आज अहम प्रेस ब्रीफिंग, ‘VB-G Ram G पर रखेंगे बड़े ऐलान...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘VB-G Ram G (विकसित भारत-जी राम जी)’ विषय पर महत्वपूर्ण प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। यह प्रेस वार्ता दोपहर 1:00 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के पांचवें तल के ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। इस संबंध में जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को आधिकारिक आमंत्रण जारी किया गया है। मुख्यमंत्री की यह प्रेस ब्रीफिंग राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ‘VB-G Ram G (विकस

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


दंतेवाड़ा कलेक्टर द्वारा मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों का किया गया निरीक्षण...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा आज मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों जैसेे टेकनार स्थित अस्थायी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, आयुष पॉलीक्लिनिक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पूर्व में बाढ़ से क्षतिग्रस्त आदिम कैफे एवं मिलेट कैफे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं मरम्मत निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पू

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की सघन जांच...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने शहर की डेयरी दुकानों, मिठाई प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी का सघन निरीक्षण कर खाद्य कारोबारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अभियान के दौरान पनीर एनालॉग और डेयरी एनालॉग उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध संब

ANIS LALA DANI
Aug 61 min read


नदी में कूदकर ढाबा संचालक ने की आत्महत्या, SDRF द्वारा शव बरामद..
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- दुर्ग :- दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग स्थित शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर एक ढाबा संचालक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संजय ओझा (46 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पथरिया चौक स्थित एक ढाबे का संचालन करते थे। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी ह

ANIS LALA DANI
Aug 63 min read


हथियारों के साथ मारपीट का खूनी संघर्ष, तीन आरोपी गिरफ्तार...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बिलासपुर :- बिलासपुर पुलिस ने चिंगराजपारा क्षेत्र में हथियारों के साथ मारपीट और दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चंद घंटों के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया फरसा और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला था

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इतिहास मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में मानसूनी गतिविधिया

ANIS LALA DANI
Aug 61 min read


धान, मक्का, उड़द और मूंगफली का करा सकेंगे बीमा, 14 अगस्त अंतिम तारीख....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- सक्ती छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी गई है। जिले के लिए खरीफ मौसम में धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, उड़द तथा मूंगफली फसल को अधिसूचित किया गया है। अब सभी पात्र किसान 14 अगस्त 2026 तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं। भौगोलिक संदर्भ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल बुवाई नहीं हो पाने, पौध रोपाई में विफलता, स्थानीय

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


लाइफ लाइन एक्सप्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली स्टाफ नर्स सेवानिवृत्त...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- भिलाई :- जिला चिकित्सालय दुर्ग की स्टाफ नर्स मंजू रॉय 31 जुलाई को शासकीय कार्य से सेवानिवृत्त हो गई। जिला चिकित्सालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य रूप से डॉ. आशीषन मिंज सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक दुर्ग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जीवन दीप समिति के सदस्यगण, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम और डॉ. विनीत ध्रुव ने उनक

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 9,040 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,

ANIS LALA DANI
Aug 62 min read


नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व...
माँ का दूध नवजात शिशु की प्रतिरक्षा की पहली खुराक है | अमृत तुल्य है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध | पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :- रायपुर :- विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शिशु के स्वास्थ्य के लिए माँ के दूध के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना और शुरुआती छह महीने तक केवल माँ का दूध ही देना बच्चे के लिए सबसे जरूरी है। स्तनपान के दौरान त्वचा से त्वचा का संपर्क मां और बच्

ANIS LALA DANI
Aug 64 min read


सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी ग्रामीणों की समस्या समाधान की त्वरित राह...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- कांकेर :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ किया गया है। समय-सीमा पर आधारित यह हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का जरिया बन गई है। इसकी बानगी कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चिखली के आश्रित ग्राम हड़फड़ में भी देखने को मिला, जहां हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत के कुछ घंटों के भीतर ही गांव के बिगड़े हुए सोलर पंप का तत्काल सुधार क्रेडा विभाग द्वारा किया

ANIS LALA DANI
Aug 51 min read


बाल विवाह रोकने में मिली ऐतिहासिक सफलता.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति उसके बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से मापी जाती है। छत्तीसगढ़ ने इसी सोच को आधार बनाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास को शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी नीतियों और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सक्रिय नेतृत्व में प्रदेश में बच्चों के पोषण, संरक्षण और भविष्य निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। आईसीडीएस, मिशन वात्सल्य, प

ANIS LALA DANI
Aug 53 min read


जल संरक्षण और जनभागीदारी से बदली कालामांजल की तस्वीर...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण को जनभागीदारी और ग्रामीण विकास से जोड़कर लागू की जा रही विकसित भारत जी-राम-जी योजना दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रही है। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत कालामांजल की सफलता इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि योजनाबद्ध जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता से किसी गाँव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली जा सकती हैं। कालामांजल कभी ऐसा गाँव था जहाँ बारिश का अधिकांश पानी बह जाता था और गर्मी आते-

ANIS LALA DANI
Aug 52 min read


जल्द मिलेगी पाइपलाइन से पीएनजी गैस, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दिए निर्देश...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बलौदाबाजार :- बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर अब बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निवासियों को भी रसोई गैस सिलेंडरों के झंझट से मुक्ति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा 'सिटी गैस इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट' के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में जिलेवासियों को सीधे पाइपलाइन के जरिए सुरक्षित और निर्बाध प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना क

ANIS LALA DANI
Aug 52 min read
bottom of page