google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी से 69 पाव अंग्रेजी शराब की तस्करी...

Aug 6
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 9,040 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 5 अगस्त की सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार किया। कुछ ही देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक के बोरे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बोरे से 50 पाव जिप्सी फाइन व्हिस्की और 19 पाव Mad Off अंग्रेजी शराब बरामद की। इस प्रकार कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,040 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।


घरघोड़ा थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से वाहन जांच और गश्त की जा रही है, ताकि शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस का कहना है कि अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा तथा आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। रायगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि जनता के सहयोग से ही ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन आघात के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html