google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

दंतेवाड़ा कलेक्टर द्वारा मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों का किया गया निरीक्षण...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा आज मुख्य स्वास्थ्य संस्थानों जैसेे टेकनार स्थित अस्थायी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, आयुष पॉलीक्लिनिक निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित पूर्व में बाढ़ से क्षतिग्रस्त आदिम कैफे एवं मिलेट कैफे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं मरम्मत निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सबसे पहले कलेक्टर ने टेकनार स्थित अस्थायी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर आगामी माह से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज संचालन की तैयारियों की समीक्षा की।


उन्होंने पेयजल, बिजली, शौचालय, बाउंड्रीवाल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं अगस्त माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों एवं चिकित्सा सेवाओं से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि मेडिकल कॉलेज का संचालन बिना किसी बाधा के प्रारंभ हो सके। इसके पश्चात कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर फिजियोथेरेपी कक्ष एवं बर्न यूनिट के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।


साथ ही अस्पताल भवन की छत पर प्रभावी वॉटरप्रूफिंग कराने एवं बाल वार्ड में बेहतर वायु संचार के लिए एयर वेंटिलेशन सिस्टम स्थापित करने के निर्देश भी दिए। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परिसर को पूर्णतः स्वच्छ एवं तंबाकू मुक्त बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कोटपा अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पादों के सेवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान इस माह से तथा सितंबर माह से नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


इस क्रम में कलेक्टर ध्रुव ने चितालंका स्थित आयुष पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण कर शीघ्र प्रारंभ होने वाली पंचकर्म एवं आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा इकाई की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शेष कार्यों को जल्द पूरा कर आगामी माह से पाइल्स (अर्श) एवं भगंदर के आयुर्वेदिक उपचार सहित पंचकर्म सेवाएं शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इससे जिलेवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने चितालंका स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी अवलोकन किया और विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।


उन्होंने निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों से कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए तकनीकी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html