google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक...

Aug 6
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इतिहास मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मध्यम और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। वर्तमान में मानसूनी गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं। 5, 6 और 7 अगस्त को पूरे प्रदेश में आंशिक से पूर्ण रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त के बाद से बारिश की रफ्तार और इसका दायरा कम होने लगेगा। हालांकि, छुटपुट जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। फिलहाल 10 और 11 अगस्त के लिए कोई बड़ा चेतावनी जारी नहीं किया गया है। आगामी पांच दिनों में तापमान में भी किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html