अपने ही शर्ट से फाँसी लगाकर कर ली आत्महत्या

राजिम क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहाँ एक युवक ने अपने ही कमीज का फंदा बनाकर फांसी लगा ली हैं,
हमें मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम हेमलाल ध्रुव निवासी कौंदकेरा निवासी है, जिसने अज्ञात कारणों से अपने ही कमीज का फंदा बनाकर उसमे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी लाश ग्राम भैंसातरा के नर्सरी में पेड़ पर लटकी मिली है। जिसे आस पास के लोगों ने देखा और इसकी सुचना पुलिस को दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments