सरदार पटेल की जयंती पर CM साय ने किया नमन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे। उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर सशक्त, समरस और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। #BreakingADNNews #Raipur #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #SardarPatel #NationalUnityDay #RashtriyaEktaDiwas






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments