google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में तेजी से पूरे हो रहे पक्के मकान...

12 hours ago
2 min read
  • दुर्ग : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में तेजी से पूरे हो रहे पक्के मकान, 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण |

  • कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में मिल रही सफलता; जून से अक्टूबर तक हितग्राहियों के खातों में 10.80 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित।

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- दुर्ग :- ग्रामीण परिवारों के पक्के मकान का सपना अब तेजी से हकीकत में बदल रहा है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान स्वीकृत कुल 15,279 आवासों में से 13,693 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। इस प्रकार जिले में लगभग 90 प्रतिशत आवास निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।


इसी क्रम में जून माह से 30 अक्टूबर के बीच प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में कुल 10 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस वित्तीय सहायता से ग्रामीण परिवारों को मकान निर्माण के विभिन्न चरणों को समय पर पूरा करने में बड़ी मदद मिल रही है और उनके पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है।


समय पर किस्त मिलने से निर्माण कार्यों को मिल रही गति-

योजना के तहत आवास निर्माण के प्रत्येक चरण की जियो-टैगिंग (Geo-tagging) और भौतिक सत्यापन के बाद नियमानुसार अगली किस्त जारी की जा रही है।


  • प्रथम किस्त: नींव एवं दीवारों के निर्माण के लिए।

  • द्वितीय किस्त: छत ढलाई सहित आगे के निर्माण कार्यों के लिए।

  • तृतीय किस्त: आवास को पूर्णता (फिनिशिंग) की ओर ले जाने के लिए।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जियो-टैगिंग और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने पर बिना किसी विलंब के हितग्राहियों को किस्तों का भुगतान किया जा रहा है। साथ ही, मैदानी अमले को निर्देश दिए गए हैं कि वे हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। #DurgNews #PMAwasYojana #ChhattisgarhNews #PradhanMantriAwasYojana #DurgUpdates #RuralHousing #Governance #CGNews #BreakingADNNews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html