google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

यस बैंक करेगा AT-1 बॉन्ड कूपन भुगतान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मूल्यांकन...

52 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुंबई: यस बैंक ने स्पष्ट किया है कि वह अपने 'एडिशनल टियर-1' (AT-1) बॉन्ड से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अभी मूल्यांकन कर रहा है। आकलन पूरा होने के बाद ही बैंक कूपन (ब्याज) भुगतान पर कोई अंतिम फैसला लेगा। 24 अक्टूबर 2026 को जारी रेगुलेटरी फाइलिंग में बैंक ने बताया कि वह कोर्ट के आदेश के बाद उपलब्ध विकल्पों और संभावित कदमों की जांच कर रहा है।


कूपन भुगतान पर बैंक के पास है अधिकार यस बैंक के मुताबिक, AT-1 बॉन्ड की शर्तों के तहत कूपन भुगतान को लेकर बैंक के पास अपने विवेक से फैसला लेने का अधिकार है। कुछ बॉन्डधारकों ने इस संबंध में ब्याज भुगतान पर स्पष्टता मांगी थी। 17 अक्टूबर 2017 के 'इंफॉर्मेशन मेमोरेंडम' के तहत जारी 9% वाले इन AT-1 बॉन्ड के लिए कूपन भुगतान की तारीख 18 अक्टूबर 2026 तय की गई थी।


समीक्षा के बाद आएगा फैसला बैंक ने अभी तक अपना मूल्यांकन पूरा नहीं किया है। हालांकि, कोई निश्चित समय-सीमा तो नहीं बताई गई है, लेकिन संकेत दिए गए हैं कि समीक्षा प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। इस बीच, बैंक ने पुष्टि की है कि उसकी सभी शाखाएं और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं। यह जानकारी SEBI के नियमों के तहत BSE और NSE को दी गई है। #YesBank #AT1Bonds #SupremeCourt #CouponPayment #BankingNews #FinancialMarket #Bondholders #RegulatoryFiling #breakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html