google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिलासपुर में साइबर क्राइम का बड़ा खेल, रिटायर्ड डॉक्टर से तीन करोड़ की चपत...

1 hour ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत्त डॉक्टर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर शातिर ठगों के जाल में फंस गए और उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई के करीब तीन करोड़ रुपये गंवा दिए। ठगों ने महज डेढ़ महीने के भीतर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।


मुनाफे का झांसा देकर फंसाया बदमाशों ने डॉक्टर को कम अवधि में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया था। शुरुआत में छोटे निवेश पर उन्हें अच्छा रिटर्न दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा मजबूत हो गया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम इन्वेस्ट करवा ली। पीड़ित को वर्चुअल डैशबोर्ड पर लगातार बढ़ता हुआ मुनाफा दिखता रहा, जिससे उन्हें किसी गड़बड़ी का शक नहीं हुआ।


रकम निकालने गए तो मांगे और पैसे जब डॉक्टर ने अपनी जमा पूंजी और मुनाफा निकालने का प्रयास किया, तब ठगों ने नया दांव चला। उन्हें फंड रिलीज करने के एवज में टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर अतिरिक्त राशि जमा करने को कहा गया। डॉक्टर ने उम्मीद में कुछ और पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ। जब संपर्क करने की कोशिश की गई, तो सारे नंबर बंद मिले, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। इस सिलसिले में सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस डिजिटल सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


सात लाख की एक और ठगी शहर में ऑनलाइन फ्रॉड का एक अन्य मामला भी प्रकाश में आया है। साइबर रेंज थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस दोनों मामलों की तकनीकी जांच कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html