रायपुर प्रेस क्लब फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में दिनदहाड़े सनसनीखेज फायरिंग और धमकाने की घटना को अंजाम देने वाले शातिर को कोतवाली पुलिस ने धरदोज किया है। पुलिस ने त्वरित दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया तथा उसके पास से एक पिस्टल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
बीते दिन शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रेस क्लब परिसर में अचानक चली गोली से हड़कंप मच गया था। घटना की सूचना मिलते ही प्रबंधन और पदाधिकारियों ने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के खौफनाक कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महकमे ने फौरन विशेष टीम गठित कर धरपकड़ अभियान चलाया।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वारदात के पीछे की असली वजह और आपसी रंजिश के एंगल को बारीकी से परखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा मानकों और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments