सुसाइड नोट में लिखा सॉरी मम्मी-पापा, और फंदे पर झूल गया साइंस कॉलेज का छात्र...

साइंस कॉलेज के छात्र ने कमरे में फांसी लगा ली। बिस्तर पर सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा था कि सॉरी मम्मी-पापा, छोटू बस मैं थक गया हूं, पढ़ाई अब नही हो रही मुझसे। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। घटना सरकंडा क्षेत्र की है। मालखरौदा किरदा निवासी धनेश्वर प्रसाद जायसवाल पिता नंद कुमार (24) सरकंडा साइंस कॉलेज में एमएससी का छात्र था। राजीव विहार कॉलोनी गली नंबर-2 में किराए के मकान में अपने छोटे भाई प्रदीप जायसवाल के साथ रहता था। प्रदीप बीएससी का छात्र है। धनेश्वर व अपने छोटे भाई प्रदीप जायसवाल के साथ वहां था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे बजे दोनों खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। प्रदीप अपने बड़े भाई धनेश्वर से कहा कि गर्मी अधिक पड़ रही इसलिए वह बगल के एक कमरे में सोने जा रहा है। वह दरवाजा बंद कर वह कूलर चालू कर सो गया। धनेश्वर भी दरवाजा बंद कर लिया।
शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे प्रदीप जब कमरे से बाहर निकला तो धनेश्वर का कमरा बंद था। उसने आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक घंटे तक धनेश्वर कमरे से बाहर नहीं निकला तो प्रदीप को संदेह हुआ। वह कुर्सी लगाकर खिड़की से झांककर देखा तो धनेश्वर का शव फांसी के फंदे में लटकता नजर आया। उसने आसपास के लोगों को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर घुसी। परिजनों के आने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर सिम्स भेजा गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। धनेश्वर के पिता एसईसीएल कर्मी हैं। वे रायगढ़ छाल में पदस्थ हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments