जगदलपुर में गंदगी फैलाने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना, मुखबिरी करने पर भी मिलेगी इतनी ही रकम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जगदलपुर शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अब बेहद कड़ा रुख अपना लिया है। सड़कों या अन्य सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों पर अब भारी भरकम आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इस संबंध में मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में अहम फैसला लिया गया है, जिसके तहत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति से 10,000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
खास बात यह है कि इस मुहिम में आम जनता को भी शामिल किया गया है। यदि कोई नागरिक किसी को खुले में कचरा फैलाते हुए रंगे हाथों देखता है और इसकी पुख्ता सूचना प्रशासन को देता है, तो उस मुखबिर को बतौर इनाम 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। निगम प्रशासन ने यह भी आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी संकोच के आगे आ सकें।
प्रशासन का मानना है कि केवल सरकारी अमले के भरोसे शहर को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता, इसलिए इसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है। इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना और गंदगी फैलाने की प्रवृत्ति पर पूरी तरह रोक लगाना है। अब देखना यह होगा कि कड़े जुर्माने और इनामी योजना का यह दांव शहर की तस्वीर बदलने में कितना कारगर साबित होता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments