लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायगढ़ :- रायगढ़ जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 9 लीटर अवैध महुआ शराब और शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नगद रकम जब्त की है। यह कार्रवाई ग्राम लाखा में की गई। पुलिस के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लाखा रोड किनारे जंगल के पास एक महिला अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है।
मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर वहां मौजूद महिला को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कमला सिदार पति कार्तिक राम कंवर उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लाखा, सरपंच के घर के पास, थाना कोतवाली रायगढ़ बताया। इसके बाद पुलिस ने महिला के पास रखे सामान की जांच की। तलाशी के दौरान प्लास्टिक जरिकेन में भरी हुई 9 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, बरामद महुआ शराब की कीमत करीब 900 रुपये है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपये नगद रकम भी महिला के कब्जे से मिली। पुलिस ने शराब और बिक्री रकम को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऑपरेशन आघात के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध शराब रखने और बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, गणेश पैकरा, मनोज पटनायक और रोशन एक्का का विशेष योगदान रहा।





.jpg)








Comments