google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जबरदस्ती करने पर नाबालिग ने ब्लेड और सब्बल से वार कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट....

3 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सूरजपुर: मामला सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुआपारा का है। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को एक निर्माणाधीन मकान में 65 वर्षीय सीताराम गोंड का शव बरामद हुआ था। वह मूल रूप से केतका क्षेत्र का रहने वाला था और निर्माणाधीन मकान की रखवाली करता था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की।


नाबालिग के साथ रहने की बात जांच में आई सामने

पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि नाबालिग युवती मृतक के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का दावा है कि मृतक ने युवती के साथ उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए, जिसके बाद वह आक्रोशित हो गई।

जांच के अनुसार, इसके बाद युवती ने कथित तौर पर ब्लेड से बुजुर्ग की गर्दन पर हमला किया और फिर सिर पर सब्बल से वार किया। गंभीर चोटों के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई।


महुआपारा में निर्माणाधीन मकान से मिला था शव

निर्माणाधीन मकान की निगरानी कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग की भूमिका सामने आने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक और नाबालिग युवती के बीच विवाद के बाद यह वारदात हुई। पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।


पूछताछ के बाद सामने आई नाबालिग की भूमिका

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अलग-अलग पहलुओं से मामले की पड़ताल की। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को नाबालिग की भूमिका के बारे में जानकारी मिली।


हत्या से जुड़े साक्ष्यों की जांच जारी

पुलिस मामले में घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं और साक्ष्यों की जांच कर रही है। सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच पूरी करते हुए नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है और उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html