शबरी पुल के 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, शिवरीनारायण का संपर्क टूटा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा: प्रदेश में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जांजगीर-चांपा में महानदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। हालत यह है कि नगर के शबरी पुल के ऊपर से लगभग 6 फीट पानी बह रहा है, जिसके चलते शिवरीनारायण का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है।
महानदी का जलस्तर बढ़ने से पानी तटबंधों को पार कर शहर के बिलासपुर रोड और केरा रोड तक पहुंच गया है। भारी जलभराव के कारण निचली बस्तियों में हालात बिगड़ गए हैं। वार्ड क्रमांक एक में पानी भर जाने के कारण वहां के निवासियों को एहतियात के तौर पर सांस्कृतिक भवन में ठहराया गया है।
इसके अलावा प्रसिद्ध मेला ग्राउंड भी पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। मुख्य मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही के लिए अब नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
SDRF की टीमें तैनात, प्रशासन अलर्ट: -
हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही, प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां उनके रहने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments