रोहित के बाद विराट कोहली भी आउट, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका.......

टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है | शाहीन आफरीदी ने विराट कोहली को भी आउट कर दिया. कोहली एक लेंथ गेंद को ऑफ साइड में खेलना चाहते थे, लेकिन वह चूक गए और गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा टकराई. कोहली ने सिर्फ 4 रन बनाए | भारत का स्कोर 6.4 ओवरों में दो विकेट पर 29 रन है | शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर 1-1 रन पर खेल रहे हैं | इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने बोल्ड कर दिया | रोहित ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे |
भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला है | भारतीय टीम दो स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के साथ मैदान में उतरी है | एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान को नेपाल के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है | बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए नेपाल को हराया था | वहीं भारतीय टीम का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments