google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई पर तंज: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क को लेकर विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार को घेरा....

43 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर (छत्तीसगढ़): पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद विकास उपाध्याय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए एक तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई है, वहीं दूसरी तरफ यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) लागू कर जनता को 'रिटर्न गिफ्ट' देने के लिए उनकी सरकार को दुगनी बधाई है।



















'लॉलीपॉप' बांटकर कांग्रेस ने दिखाया आईना -

रायपुर में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जनता को 'लॉलीपॉप' बांटकर भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 12 वर्षों से किसानों, व्यापारियों, जवानों, छात्रों और महिलाओं को केवल लॉलीपॉप थमाती आई है। नोटबंदी के फैसलों से देश को क्या लाभ हुआ, आज भी जनता यह सवाल पूछ रही है। इसके अलावा, जीएसटी जैसी प्रणालियों ने देश के अधिकांश परिवारों की आर्थिक स्थिति को डगमगा दिया है।

डिजिटल भुगतान और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा गहरा असर -

पूर्व विधायक ने यूपीआई के माध्यम से होने वाले कुछ बड़े व्यापारिक लेन-देन पर एमडीआर लागू किए जाने के फैसले पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि:


  • यूपीआई आज आम नागरिकों, छोटे-बड़े व्यापारियों, युवाओं और किसानों के दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।

  • इस तरह के अतिरिक्त शुल्कों से छोटे व्यवसायों और डिजिटल भुगतान के विस्तार पर बुरा असर पड़ेगा।

  • सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि डिजिटल भुगतान का खर्च अंततः व्यापारियों या ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ न बने।


व्यापक चर्चा और पुनर्विचार की मांग

विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस फैसले पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारी संगठनों और हितधारकों के साथ चर्चा के बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए तथा यह स्पष्ट करना चाहिए कि इस शुल्क का वास्तविक आर्थिक भार किस पर पड़ेगा।


इस अवसर पर शिव श्याम शुक्ला, दिलीप गुप्ता, बाकर अब्बास, संदीप तिवारी, सोनू ठाकुर, कुलदीप ध्रुव, हेमलाल नायक, संजू नायडू, भीम यादव, जाफर खोखर, शाहरुख अशरफी, श्रीनाथ भोगल, वेद प्रकाश कुशवाहा एवं उमेश साहनी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html