google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस...

Aug 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। यह घटना बसदेई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर हुई है।


दरअसल, शिवप्रसाद नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बसदेई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में और गुमशुदा लोगों की सूचियों के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।


पुलिस के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि युवक की जबलपुर जाने वाली ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है। शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html