google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में ”उद्यम से विरासत तक” विशेष सत्र कल रायपुर में...

3 days ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों और उद्यमियों के मार्गदर्शन के लिए एक विशेष सीखने के सत्र ”उद्यम से विरासत तक” (From Enterprise to Legacy) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। व्यवसाय विस्तार, राष्ट्र निर्माण और ब्रांड निर्माण के उद्देश्य से आयोजित यह विशेष सत्र कल 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होटल बेबीलान इन, जेल रोड, रायपुर में संपन्न होगा।


इस गरिमामयी कार्यक्रम में दो मुख्य वक्ता अपने अनुभवों और विशेषज्ञता से उपस्थितजनों का मार्गदर्शन करेंगे: -


  • विक्रम लिमसे (निदेशक, PSAC & Associates एवं संस्थापक - हेलिकॉन कंसल्टिंग) अपने विषय "Catalysts of Growth - Unlocking the Next Level of Growth" पर जानकारी देंगे। इसमें वे वर्तमान व्यवसाय का विस्तार करने, भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने और ब्रांड निर्माण के महत्व पर चर्चा करेंगे।

  • सीए संजीव अग्रवाल (पार्टनर - PSAC & Associates, रायपुर) अपने विषय "Future Proofing Your Business - Succession Strategies That Work" के तहत व्यवसाय उत्तराधिकार योजना और बिजनेस को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।


दूरदर्शी सोच से बनेगी व्यापारिक विरासत -

कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने व्यापारियों को प्रेरित करते हुए कहा, ”व्यवसाय केवल आज के मुनाफे तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे एक ऐसी सुदृढ़ विरासत बनना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सफलता की नींव रखे। सही रणनीति, ब्रांड बिल्डिंग और दूरदर्शी सोच से ही हम अपने स्थानीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं। मेरा सभी व्यापारी भाइयों और उद्यमियों से आग्रह है कि इस सत्र में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर विशेषज्ञता का लाभ उठाएं और अपने उद्यम को एक अमर विरासत का रूप दें।”

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html