मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- कांग्रेस ने कहा कि मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्होंने जो भी वादा किया था कोई वादा पूरा नहीं किया सिर्फ अपनी ब्रांडिंग और जुमलों के सहारे सरकार चला रहे महंगाई, बेरोजगारी मोदी सरकार की पहचान बन गयी है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रुपये. का था, आज वह 1017 रु. के पार है वह भी मिल नहीं रहा। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 108 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 101 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। मोदी सरकार ने महंगाई से जूझ रही जनता एवं मंदी की मार झेल रहीं व्यवसायिक संस्थानों, उद्योगों पर कुठाराघात किया है। घरेलू कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दिया।
एकमुश्त 993 रु. की बढ़ोत्तरी एवं प्रवासी श्रमिको एवं गरीब जनता द्वारा उपयोग किये जाने वाले 5 किलो वाली गैस सिलेंडर के दाम में 261 रु. की वृद्धि कर दी है। बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 1510 रु. की वृद्धि हुई है जनवरी में 111 रु. फरवरी में 50 रु. मार्च में दो बार मिलाकर 146 रु. अप्रैल में 218 रु. एवं मई में 993 रु. की वृद्धि हुई है, अब घरेलू गैस एवं पेट्रोल डीजल के दाम में भी वृद्धि की संभावना है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी ने कहा था किसानों की आय दोगुनी होगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 2015 से किसानों की आय में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता थी । वास्तविक वृद्धि 3.5 प्रतिशत ही रही है। इस गति से गारंटी 2035 में ही पूरी हो सकेगी। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन 30 किसान आत्महत्या करते हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की नोटबंदी योजना नासूर साबित हुई। काले धन की वापसी, जालसाजी पर अंकुश, आतंकवाद पर लगाम, भ्रष्टाचार का अंत, सभी गारंटी फेल। बंद हुई 99 प्रतिशत करेंसी सिस्टम में लौट आई है। नोटबंदी आर्थिक आतंकवाद से कम न थी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी राज की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत ने दम तोड़ दिया। कैग की रिपोर्ट से पता चला कि योजना के 7.5 लाख से अधिक लाभार्थी अमान्य थे। मध्य प्रदेश में, ’मृत’ घोषित किए जा चुके 400 मरीजों को भी एक करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार देश को असमानता और कर्ज की आग में झोंका, दिया सिर्फ धन्ना सेठों को मौका। हाल ही में आई ’ऑक्सफैम’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के 5 प्रतिशत अमीर लोगों के पास देश की 60 प्रतिशत से ज्यादा संपत्ति है और नीचे के 50 प्रतिशत लोगों के पास देश की मात्र 3 प्रतिशत संपत्ति। विडंबना यह है कि नीचे के इन 50 प्रतिशत लोगों की जीएसटी में हिस्सेदारी 64 प्रतिशत है और ऊपर के 10 प्रतिशत लोगों की जीएसटी में हिस्सेदारी केवल 3 प्रतिशत है जबकि उनके पास देश की 70-80 प्रतिशत संपत्ति है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments