google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

“व्यापार को मजबूत ब्रांड और स्थायी विरासत बनाना समय की जरूरत : चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी”....

3 hours ago
4 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • ‘From Enterprise to Legacy’ कार्यक्रम में बिजनेस ग्रोथ, विस्तार और सक्सेशन प्लानिंग पर हुई चर्चा....

  • व्यापारियों को आधुनिक सोच, मजबूत रणनीति और भविष्य की तैयारी के साथ आगे बढ़ना होगा : चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी....

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों को आधुनिक व्यावसायिक प्रबंधन, कारोबार के विस्तार और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से होटल बेबीलॉन इन, जेल रोड, रायपुर में ‘From Enterprise to Legacy’ बिजनेस लर्निंग एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिजनेस ग्रोथ, स्केलिंग, एक्सपेंशन और बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विक्रम लिमसे, डायरेक्टर पीएसएसी & एसोसिएटस एवं फाउंडर, हेलिकॉन कंसलटिंग ने व्यवसाय के विस्तार, ब्रांड बिल्डिंग, ग्रोथ स्ट्रैटेजी और कारोबार को बड़े स्तर पर स्थापित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि बदलते कारोबारी परिवेश में केवल व्यापार बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मजबूत ब्रांड पहचान, प्रभावी प्रबंधन, स्पष्ट व्यावसायिक रणनीति और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्णय लेना भी जरूरी है।

सीए संजीव अग्रवाल, पार्टनर पीएसएसी एंड एसोसिएटस ने बिजनेस सक्सेशन प्लानिंग अर्थात व्यवसाय को अगली पीढ़ी तक सफलतापूर्वक हस्तांतरित करने और उसकी निरंतरता बनाए रखने के विषय पर महत्वपूर्ण विचार रखे। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि किसी भी पारिवारिक व्यवसाय की दीर्घकालिक सफलता के लिए समय रहते उत्तराधिकार की योजना बनाना, जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करना और व्यवसाय की संस्थागत व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक कारोबारी दौर में व्यापार को केवल वर्तमान लाभ तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि प्रत्येक व्यापारी अपने कारोबार को एक मजबूत ब्रांड, एक व्यवस्थित एंटरप्राइज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत के रूप में विकसित करे। इसी उद्देश्य से चेम्बर द्वारा व्यापारियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

थौरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ-साथ उनके व्यावसायिक विकास, आधुनिक सोच और भविष्य की तैयारी के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजन व्यापारियों को विशेषज्ञों के अनुभव से सीखने, नई व्यावसायिक संभावनाओं को समझने और आपसी संवाद के माध्यम से नए अवसर विकसित करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से प्रदेश के व्यापारी एवं उद्यमी लाभान्वित होंगे और अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि व्यवसाय की वास्तविक सफलता केवल उसके विस्तार में नहीं, बल्कि उसकी निरंतरता, मजबूत संस्थागत संरचना और आने वाली पीढ़ियों तक उसकी सफलता को बनाए रखने में निहित है। बिजनेस ग्रोथ और सक्सेशन प्लानिंग की बेहतर समझ प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत को अधिक संगठित, सक्षम और दूरदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्यमियों के व्यावसायिक विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक और उपयोगी आयोजनों के माध्यम से सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन चेम्बर के प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अत्यंत सफल बनाने के लिए मुख्य वक्ताओं, उपस्थित व्यापारियों एवं उद्यमियों का आभार प्रकट किया। साथ ही, उन्होंने इस आयोजन की सफलता के पीछे अहोरात्र मेहनत करने वाली गठित आयोजन टीम और समिति के सदस्यों का विशेष धन्यवाद एवं साधुवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा द्वारा मंच संचालन किया गया।


इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, वाईस चेयरमेन चेतन तारवानी, सलाहकार तिलोकचंद बरडिया, अमर गिदवानी, किशोर आहूजा, चंदर विधानी, अरविन्द जैन, संतोष जैन चेम्बर, लखमशी पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधा किशन सुन्दरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा कार्यकारी महामंत्री विकास आहूजा, कपिल दोशी, उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, राजीव खत्री, विकास पंजवानी, कौशल तारवानी, अनिल केवलानी, ईश्वर अग्रवाल, महेंद्र बागरोडिया, विनय कुमार साहू, राजेश सेतपाल, जितेन्द्र शादीजा, अमरदास खट्टर, राजेश केडिया, नरेंद्र हरचंदानी, सुदेश मध्यान, जितेन्द्र बड़वानी, जयचंद नवानी, हरिराम तलरेजा, सोनिया साहू, अजय जैसिंघानी, अमर दौलतानी, मंत्री पंकज छीजवानी, दीपक शर्मा, दीपक विधानी, रितेश वाधवा, आकाश धावना, आलोक शर्मा, जतिन नचरानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोत सिंघानी, आईटी प्रभारी भरत ठक्कर, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता, महामंत्री मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, रायपुर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अजंत अग्रवाल, इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ अध्यक्ष नवल तिवारी छत्तीसगढ़।


परचून ट्रांसपोर्ट संघ महामंत्री कमल किशोर गोलछा, मार्बल एंड टाईल्स व्यवसायिक संघ राजेश मुंधडा, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन अध्यक्ष विनय कृपलानी, रविभवन व्यापारी संघ अध्यक्ष जय कुमार नानवानी, रायपुर सायकल मर्चेन्ट एसोसियेशन अध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार जैन, सचिव हरीश संतावानी, छत्तीसगढ़ प्रिंटर्स एसोसियशन से अमर परचानी, छत्तीसगढ़ ग्लास एसो. अध्यक्ष प्रह्लाद शादीजा, छत्तीसगढ़ चाय व्यापारी संघ अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, सीए मयूर बुधवानी, अकरम सिद्दीकी, शाहिद रोकड़िया, मोहित, अल्बेश कृष्णाणी, चेम्बर सदस्य विजय गोयल, जसपाल सिंह, विजय जैन, राजेश साहू, बंटी चंदेल, प्रतीक केवलानी, विक्रम खेमानी, राज कुमार सोनी, किशोर जादवानी, कैलाश माखीजा, वंश, हरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, निशांत श्रीवास्तव, नरशी भाई पटेल, विनीत, दौलत कृष्णानी, वत्सल विधानी, डॉ. ईश्वर दास, विकास तिवारी, विक्की सचदेव, आदित्य तिवारी, तेजेश अग्रवाल, ओमप्रकाश, रवि गिदवानी, श्वांस मोटवानी, शिवा खुबचंदानी, राहुल केसवानी, दीपा पटेल, सागर खुबचंदानी, हुनर तरवानी, सोमेश तरवानी, शंकरलाल दारवानी, सुधांशु बाजपेयी, अशोक झरिया, आयुष किंगरानी, विवेक शर्मा, भीमदास तारवानी, रविकांत यादव, देवेश पिंजानी, अमित चावला, भावेश सुंदरानी, सागर हिरानी, अमन साहनी, नीरज अग्रवाल, ऋषभ, मयूर थोरानी, सुयश थोरानी।


नरेंद्र दसवानी, अजय तारवानी, कपिल तारवानी, देव तारवानी, सूरज कार्रा, हेमल शाह, आकाश बहल, विक्की तरवानी, निखिल तिवारी, यश मखीजा, मोनिश साहू, अभिषेक बाफना, पंकज थोरानी, विशाल थोरानी, रोशन ओचवानी, अक्षत तिवारी, चंद्रकुमारी साहू, गोविंद सोनकर, सागर बत्रा, निखिल जगवानी, विनीत कुमार तिवारी, निर्ला अग्रवाल, जितेन्द्र शिवहरे, विकास तिवारी, आदित्य तिवारी, तेजेश अग्रवाल, संजय मंजार, गौतम जैन, शिलू शर्मा, प्रेम कुमार निर्मलकर, सचिन मेघानी, संतोष मखीजा, धरमेंदर बजाज, सोहन बजाज, एमएम इंडस्ट्रीज से शैलेश ठाकुर, एयू बैंक से गौरव गहरवाल, रुपाली साहू, दुर्गेश साहू, स्वदेश ज्योति से प्रहलाद हम्मादे, अमन पथ से रमेश पांडे, सुन्दरानी वीडियो वर्ल्ड से हितेश सुंदरानी, इन्डियन टेक्सटाइल से आशिष वासवानी, अमित सोमानी, एक्सप्रेस ट्रेडर्स से मितेश वाधवा, एसएसडी सोप इंडस्ट्रीज से विनोद तारवानी, इंडियन होज़ियरी हॉउस से आयुष रोहरा, पीएसएसी एंड एसोसिएट्स से प्रतीक बाजपेयी, धवल , उमेश यादव, आकाश सेन, जे जे स्पात से आशिष जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे ।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html