सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर-चांपा :- जिला जांजगीर-चांपा के अकलतरा/बनाहिल स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल में स्वयंसेवकों की यह निस्वार्थ सेवा और अथक परिश्रम वास्तव में प्रशंसनीय है। उनके चेहरों पर थकान नहीं बल्कि सेवा का गर्व और संतोष दिखाई दे रहा था। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि जब युवा मन में सेवा का संकल्प ले लेता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
ऐसे समर्पित स्वयंसेवक ही हमारे समाज की सच्ची पूंजी हैं। उनके इस पुनीत कार्य के लिए पूरा महाविद्यालय परिवार उनके जज्बे को सलाम करता है। इस अभियान की सबसे भावनात्मक बात यह रही कि ग्रामीण लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव से सेवा करते देख गांव के बुजुर्ग युवा महिलाएं भी स्वतः ही इस अभियान से जुड़ गए और कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।
यह संपूर्ण सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द कुमार एवं दुर्गा टण्डन के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अनुज जैन, राहुल राठौर, संध्या सिंह, सरिता पटेल, श्रीयांश साहू, मनीषा कश्यप, संदीप कुर्रे, अशोक पाण्डेय, अनामिका सिंह, सुनीता पाण्डेय, भूपेश श्रीवास, भास्कर कश्यप, लक्ष्मीनारायण वर्मा, पायल दास, रश्मि मरकाम, समरीन मिर्जा, राजेश, विद्या जायसवाल, अविनाश चौहान, नरेंद्र पाटले, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments