google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

साइबर जागृति अभियान' के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली 'जागरूकता की सेल्फी'.....

Aug 16
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

सरगुजा: पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को ‘‘जागरूकता की एक सेल्फी’’ के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा इस अभियान को अपने परिजनों एवं जन-जन तक पहुंचाने हेतु की गई अपील। विदित हो कि दिनांक 14/08/2026 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा डीआईजी/एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ पुलिस के आह्वान पर सरगुजा पुलिस द्वारा साइबर क्राईम के विरूद्व, आमजनों को जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान व्यापक रूप से दिनांक 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक यानि 07 सप्ताह तक आयोजन होना है।


भियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह विभिन्न विषय जैसे डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा, वित्तीय धोखाधड़ी और युपीआई सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से सुरक्षा, स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउजिंग, जॉब फ्रॉड फिशिंग, डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में ‘‘साइबर चौपाल’’ का आयोजन कर नागरिकों को साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी/युपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया से जुडे़ अपराध एवं ऑनलाईन ठगी के सामान्य तरीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने और ‘‘साइबर क्राईम मुक्त सरगुजा’’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया जायेगा।


सरगुजा पुलिस के द्वारा अलग-अलग संस्थानों एवं जन समुदाय जैसे विद्यार्थी/युवा केन्द्रीत, बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान, वरिष्ठ नागरिक केंद्रीत, महिला एवं छात्राऐं कंेद्रीत, असंगठित क्षेत्र के युवा/श्रमिक, शासकीय क्षेत्र की संस्थाऐं, ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के नागरिकों तक पहुंचकर ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ के संबंध में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया जाकर कार्यक्रम को मजबूत एवं सफल बनाने का प्रयास कर रही है। ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ को सफल एवं सशक्त बनाने के लिए प्रेसवार्ता के माध्यम से ‘‘लोगो’’ एवं ‘‘क्युआर कोड’’ को मीडिया के समक्ष लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से आमजनों को ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ का ‘‘लोगो’’ और ‘‘क्युआर कोड़’’ स्कैन कर अपनी सेल्फी लेकर अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर/पोस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।


डीआईजी/एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा रितेश चौधरी नोडल अधिकारी साइबर सेल के कुशल मार्गदर्शन में ‘‘साइबर जागृति अभियान’’ को सफल एवं सशक्त बनाने के लिए आज दिनांक 16/08/2026 को पुलिस लाईन अम्बिकापुर स्थित सभाकक्ष में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को साइबर क्राईम से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, एवं उपस्थित सभी को ‘‘क्युआर कोड़’’ स्कैन कर ‘‘सेल्फी’’ लेकर अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर/पोस्ट कराया गया है। इसके अलावा इस आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से अभियान को अपने-अपने परिजनों, रिश्तेदारों एवं जन समुदाय तक पहुंचाने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। इस दौरान लगभग 50 अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपरोक्त इस कार्यक्रम में साइबर सेल टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html