google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर: 3 महिलाओं की मौत...

Oct 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोरिया :- कोरिया जिले में पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार 3 महिलाओं की मौत हो गई और 12 अन्य महिलाएं घायल हो गई है। घटना पटना थाना क्षेत्र की है। घायल महिलाओं को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, छिंदिया गांव की महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने बिलारो गांव गई थी। शुक्रवार देर शाम वे ऑटो में सवार होकर लौट रही थीं।


ऑटो में 15 महिलाएं सवार थीं। शाम करीब 8 बजे ऑटो सावारांवा के पास पहुंची। ऑटो को बैकुंठपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आटो सवार कुछ महिलाएं उछलकर सड़क पर गिर गईं। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50), रामबाई पति रामकुमार (60) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60) शामिल हैं।


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद बैकुंठपुर रेफर कर दिया गया है। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप का चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पिकअप की तलाश की जा रही है। मार्ग में लगे सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html