TRAI का बड़ा फैसला: अब मिलेंगे सिर्फ कॉल-SMS वाले सस्ते रिचार्ज प्लान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली :- टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है | TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण (तेरहवां संशोधन) विनियमन, 2026 जारी किया है | इस नए नियम के तहत सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान देने होंगे जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा हो, यानी इनमें डेटा शामिल नहीं होगा | TRAI का कहना है कि अभी तक ऐसे प्लान बहुत कम संख्या में मिलते थे, खासकर कम वैलिडिटी वाले प्लान में इनकी भारी कमी थी |
इसी वजह से यह नया फैसला लिया गया है | नए नियम के मुताबिक, जिन ग्राहकों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहिए, उनके लिए कंपनियों को Voice और SMS वाला प्लान देना अनिवार्य होगा | इसके अलावा कंपनियों को एक ऐसा विकल्प भी देना होगा जिसमें ग्राहक हर महीने एक तय तारीख पर अपना रिचार्ज रिन्यू कर सके इससे ग्राहकों को बार-बार अलग-अलग तारीखों पर रिचार्ज कराने की झंझट से राहत मिलेगी |
इतना ही नहीं, 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला कम से कम एक Voice-SMS Only प्लान भी हर कंपनी को अपने ग्राहकों को देना होगा | यानी लंबी वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के पास भी अब बिना डेटा वाला विकल्प मौजूद रहेगा | TRAI ने यह भी कहा है कि इन प्लान की कीमतों में उचित कटौती की जाए, ताकि ये प्लान डेटा वाले प्लान के मुकाबले सस्ते पड़ें | इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करते या बहुत कम करते हैं |
खासकर बुजुर्ग यूजर्स और कम आय वाले ग्राहकों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि अब उन्हें बिना वजह डेटा वाले महंगे प्लान लेने की मजबूरी नहीं रहेगी | वे अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकेंगे | TRAI ने बताया कि इस नियम के ड्राफ्ट पर लोगों से कुल 1,132 प्रतिक्रियाएं मिली थीं, जिनके आधार पर यह अंतिम फैसला लिया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments