google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पिथौरा में NH-53 पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर.....

8 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

पिथौरा:- राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर चांदापारा गडबेड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार जॉनडीयर ट्रैक्टर के चालक ने गलत दिशा से आकर मोटरसाइकिल सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी, इस भीषण सड़क हादसे में युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है |


















प्राप्त जानकारी के अनुसार, दाऊद तिवारी उर्फ धन्नू शनिवार, 19 सितंबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HB 3806 से काम के सिलसिले में पिथौरा आया था और दोपहर लगभग 11:30 बजे जब दाऊद काम खत्म कर वापस अपने गांव झलप लौट रहा था, तभी NH-53 पर चांदापारा गडबेड़ा मोड़ के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे जॉनडीयर ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 HH 1906 के चालक ने अपने वाहन को अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी |


हादसे में दाऊद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, दुर्घटना के तुरंत बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC पिथौरा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया | वही मामले में पिथौरा पुलिस ने जॉनडीयर ट्रैक्टर क्रमांक CG 06 HH 1906 के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 281 और धारा 125(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html