आज cm विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- आज दोपहर बारह बजे से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी | राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग नीति का अनुमोदन किए जाने की संभावना है |
इस साल धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर के बाद प्रारंभ किए जाने के संकेत हैं | वहीं, शक्कर कारखानों में प्रदेश के गन्ना किसानों से गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के निर्णय का भी अनुमोदन किया जा सकता है | कैबिनेट में प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश व रोजगार को प्रोत्साहित करने वर्तमान नीति में संशोधन सहित अन्य विभागीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जाएगी |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments