google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

Agrawal nursing home.webp
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर...

5 days ago
2 min read
  • बिलासपुर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-


















रायपुर :- संगठन सृजन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा बिलासपुर संभाग के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के प्रशिक्षण में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, ज़रिता लेप्थलॉग, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेदु, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की उपस्थिति में आयोजित हुआ।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया और प्रतिभागियों से इनपुट लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


दूसरे दिन के प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अशोक चतुर्वेदी ने कांग्रेस के इतिहास, आज़ादी की लड़ाई से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस संगठन और कांग्रेस के नेताओं का योगदान तथा विचारधारा को लेकर अपनी बात रखी। पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने कृषि नीति एवं वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति, खाद संकट, कालाबाजारी अमानक गुणवत्ताहीन खाद बीज और उससे किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा की।


एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी ने सर्वाेदय विकास, संविधान प्रारूप और कांग्रेस के विकास मॉडल पर चर्चा की सामाजिक न्याय और अंत्योदय के सिद्धांतों को विस्तार से परिभाषित किया। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कनेक्ट सेंटर प्रभारी दीपक मिश्रा ने कनेक्ट सेंटर के कार्य और रिपोर्टिंग से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की। सोशल मीडिया वार, मैनेजमेंट, आवश्यक टूल्स और तकनीकी के संदर्भ में मणि वैष्णव ने प्रशिक्षण दिया।


प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने आरएसएस और भाजपा के झूठे दावे, भ्रम, मिथक और उनके संबंध में सत्य और ऐतिहासिक तथ्यों पर विस्तृत चर्चा की, इसके अलावा संगठन में पदाधिकारी के तौर पर सार्वजनिक जीवन में मीडिया के महत्व, मीडिया से संबंध और छत्तीसगढ़ के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।


पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ सरकार का राजस्व एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में व्यय के विषय में अपनी बात रखी।आज द्वितीय दिवस के अंतिम प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन का महत्व, निर्माण और पदाधिकारियों के दायित्व को लेकर विस्तार से समझाया। शिविर का संचालन युगल पांडे ने किया।


कल बिलासपुर संभाग के प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन है, इसके पूर्व बस्तर और दुर्ग संभाग के ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा हो चुका है। अगले चरण में सरगुजा और रायपुर संभाग के ब्लाक अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html