google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सहकारिता आंदोलन को गति: NCDC की 93वीं बैठक में छत्तीसगढ़ के मार्कफेड अध्यक्ष ने की शिरकत...

59 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की 93वीं महापरिषद की बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री की अध्यक्षता में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देना था। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने राज्य के प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा लिया।


बैठक के दौरान मार्कफेड अध्यक्ष ने पिछले पांच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों और विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में सहकारी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में बीते कुछ वर्षों में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं, जिससे ग्रामीण स्तर पर संस्थाओं की कार्यप्रणाली में सुधार हुआ है।


इस दौरान छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने, सहकारी समितियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े अहम बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाली इस बैठक से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सहकारी तंत्र को और अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाने की दिशा में नए रास्ते खुलेंगे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html